फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में विवाहिता ने खाया जहर, प्रेमी के घर की चौखट पर शव रखकर फूट-फूटकर रोया पति

Mon, 15 Jun 2020 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 6
प्रेमी के घर की चौखट पर शव रखकर फूट-फूटकर रोया पति - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता राजरानी (37) ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर जान दे दी। पति ने शव प्रेमी के दरवाजे पर रख दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव साहसपुर निवासी धर्मवीर सिंह की शादी मुराजगंज के जुलूपुर निवासी राजरानी से 2003 में हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
इसी जगह पड़ा मिला था महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
इनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 16 साल, 12 साल का बेटा और 08 साल की बेटी। धर्मवीर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी राजरानी (37) अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि राजरानी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। रविवार को धर्मवीर सिंह दिल्ली से लौटा तो प्रेम प्रसंग को लेकर राजरानी से विवाद हुआ। गुस्से में पति ने सोमवार की सुबह बिधूना थाने जाकर युवक के खिलाफ तहरीर दी थी।

4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह दिन में बच्चों सहित दिल्ली जा रहा था, तभी दोपहर लगभग 2 बजे राजरानी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर गांव के ही प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचे जहां उसने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
घर के बाहर क्षेत्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस पर पति ने शव को प्रेमी के दरवाजे रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बैरिकेडिंग कर दी है। खबर दिए जाने से फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि विवाद के चलते आज दिन में धर्मवीर सिंह बच्चों सहित दिल्ली जा रहा था तभी लगभग 2 बजे राजरानी ने विशाक्त पदार्थ खा लिया जिससे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे लेकर गांव के ही प्राइवेट चिकित्सक के पास जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें