फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कई टुकड़ों में मिली युवक की लाश, बेरहमी से काटे गए हाथ फिर सिर को किया धड़ से अलग, लाश देख कांप गई पुलिस

Fri, 12 Jun 2020 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
लाश देख पुलिस के चेहरे पर दिखा खौफ - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में शुक्रवार को सिर कटी लाश मिलने से दहशत फैल गई। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौरापुर स्थित सेंगर नदी से शुक्रवार को दोपहर पुलिस ने बोरी में बंद युवक का शव बरामद किया है। शव के दोनों हाथ व सिर गायब हैं। पैर भी पीछे से धारदार हथियार से काटे गए हैं। शव की हालत देख पुलिस भी एक पल के लिए कांप गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कुछ रिश्तेदारों ने युवक की पहचान की। इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव इकनौर की मडै़या निवासी वीरेंद्र कुमार (25) पुत्र स्व. हरीशंकर भीलवाड़ा राजस्थान में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 26 मार्च को वह औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव डॉक्टर का पुरवा में अपने मामा बालकराम के घर आया था। लॉकडाउन के कारण वह वापस नहीं जा सका।

 
विज्ञापन

3 of 5
लाश मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
वीरेंद्र की ममेरी बहन गीता ने बताया कि 10 जून को उसके मोबाइल पर कंपनी से फोन आया कि कंपनी चालू हो गई है, वह आ जाए। इस पर वह बैग लेकर भीलवाड़ा जाने की बात कहकर घर से निकल गया। शुक्रवार की दोपहर उसका शव सेंगर नदी से बोरी में बंधा हुआ बरामद किया गया। मृतक का सिर व दोनों हाथ गायब हैं। पैर भी पीछे से धारदार हथियार से काटे गए हैं।

 

4 of 5
मौके पर पहुंचे एसपी - फोटो : amar ujala
सूचना मिलते ही एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली इंस्पेक्टर रामसहाय व कोतवाली निरीक्षक शशांक राजपूत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक की हत्या कर शव को नदी में बांधकर फेंका गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेड़ से बांधकर काटे जाने की आशंका - फोटो : amar ujala
पेड़ में बांधकर सिर व हाथ काटे जाने की आशंका
ग्रामीणों ने एएसपी कमलेश दीक्षित को घटना स्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर एक पेड़ के नीचे काफी मात्रा में खून पड़ा दिखाया। साथ ही आशंका जताई कि मृतक को हत्यारोपियों ने पहले पेड़ से बांधा होगा, उसके बाद ही उसका सिर, हाथ व पैर काटे होंगे। मृतक के पेट की आंतें बाहर निकली हुईं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें