अपनी कप्तानी में भारतीय हैंडबॉल टीम को एशियाई चैंपियनशिप में विजेता बनाने वाली कानपुर की ज्योति शुक्ला सोमवार को राष्ट्रीय तैराकी खिलाड़ी उदित की जीवन संगनी बन गईं। मैनावती मार्ग के इबिजा गार्डेन में हुए वैवाहिक कार्यक्रम में ढोल बाजे के साथ बरात निकाली गई। इसमें बरातियों ने जमकर डांस किया।
ज्योति के पिता शिव शंकर शुक्ल व अन्य ने बरात का स्वागत किया। जयमाल में ज्योति अपनी दोस्तों और बहन के साथ स्टेज पर आईं। वरमाल पहनाते ही लोगों ने तालियां बजाने के साथ ही फूलों की बारिश की। माता मीरा शुक्ल व पिता शिव शंकर शुक्ल के साथ ही भारतीय हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने ज्योति व उदित को आशीर्वाद दिया।