फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रा ने की खुदकुशी, डिप्रेशन में हैं कई सहेलियां, चीखें मारकर रोईं, एक की हालत बिगड़ी

Tue, 28 Jan 2020 06:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आत्महत्या करने वाली एमबीबीएस की छात्रा की कई सहेलियां डिप्रेशन में हैं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एमबीबीएस की छात्रा अमृता सिंह की खुदकुशी के बाद उसकी नजदीकी दोस्त (बैच मेट) अवसाद में हैं। सोमवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम के बाहर कंडोलेंस मीटिंग के दौरान अमृता की तीन सहेलियां उसे याद कर चीखें मारकर रो पड़ीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनमें से एक शैफाली की तो हालत बिगड़ गई। ऑडिटोरियम से छात्र-छात्राएं और चिकित्सा शिक्षक बाहर आए। उसे किसी तरह समझाकर शांत कराया। बाद में दवा देकर उसे गर्ल्स हॉस्टल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले भी एक सहेली नेहा को हैलट में भर्ती कराना पड़ा था। सोमवार को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ऑडिटोरियम में कंडोलेंस मीटिंग रखी थी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का स्ट्रेस कम करने के लिए विशेषज्ञ बात कर रहे थे।

4 of 5
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
तभी शैफाली भी बैच की दो साथियों के साथ ऑडिटोरियम के बाहर पहुंची। गेट पर रो पड़ी। दो अन्य साथी भी रोनें लगीं। तब तक लोग बाहर आए और उसे कार से हैलट भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अमृता की दूसरी सहेलियों पर नजर रखे हुए है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश शंकर का कहना है कि इसे रिविजिटिंंग फैक्टर कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें