फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा पशु मेला: कई नस्लों के घोड़ों की होती बिक्री, सीटी बजाने पर चौकड़ी भरता 20 लाख का घोड़ा

Tue, 28 Jan 2020 06:08 AM IST
शिखा पांडेय राहुल त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
मकनपुर का पशु मेला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मकनपुर कस्बे में लगे पशु मेले में कई नस्लों के घोड़े बिक्री के लिए लाए गए हैं। यहां पर 50 हजार रुपये से 20 लाख रुपये कीमत तक के घोड़े मौजूद हैं। मेले में सर्वाधिक 20 लाख कीमत वाला कन्नौज का सफेद घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह घोड़ा इशारों को समझता है और सीटी बजाते ही चौकड़ी भरने लगता है।
विज्ञापन

2 of 6
मकनपुर का पशु मेला - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कन्नौज के बीबी चिमनी मोहल्ला से आए घोड़ा पालक धमेंद्र राजपूत ने सफेद रंग के घोड़े राजा को प्रदर्शित किया। मेले में नासिक से आए एक क्रेता ने उनके घोड़े की कीमत 12 लाख रुपये लगाई। धर्मेंद्र अपने घोड़े की कीमत 20 लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मकनपुर का पशु मेला - फोटो : अमर उजाला
उधर, शनिवार को मकनपुर के हजरत सैयद बद्दीउद्दीन जिंदाशाह मदार की दरगाह पर जायरीन पहुंचे। देश के कोने कोने से यहां लगे पशुओं के मेले में पशु पालक पहुंचे। बता दें कि ईशन नदी के तट पर लगने वाले इस पशु मेले में प्रति वर्ष करोड़ों रुपये के घोड़ों की खरीद-बिक्री होती है।

4 of 6
मकनपुर का पशु मेला - फोटो : अमर उजाला
लेखपाल सुनील वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में मेले से 1,420 वर्ष 2018 में 1,328, वर्ष 2017 में 1,230, वर्ष 2016 में 1,100 के करीब घोड़ों की बिक्री हुई थी। बताया गया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे निकलने के कारण पशु मेले पर इसका कुप्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

5 of 6
मकनपुर का पशु मेला - फोटो : अमर उजाला
घोड़ा बाजार के अफजालू ठेकेदार ने बताया कि मकनपुर में प्रतिवर्ष 6 से 7 हजार घोड़ा बिक्री के लिए आते हैं। इनमें से 1,200 से 1,500 की बिक्री हो जाती है। पिछले वर्ष एक घोड़ा सर्वाधिक तीस लाख रुपये में बिका था। इस मेले में 50 हजार रुपये से कम का कोई घोड़ा नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकनपुर का पशु मेला - फोटो : अमर उजाला
मेले में कई गदहा और खच्चर भी बिक्री के लिए आए हैं। आसपास के जिलों और कस्बों से इनके खरीदार आने लगे हैं। मेले में 10 हजार से 40 हजार रुपये तक के माल ढोने वाले पशुओं की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें