गोरखपुर में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड में मीनाक्षी ने इंसाफ की लड़ाई सोशल मीडिया के जरिये भी लड़ी थी। वारदात के दूसरे दिन गोरखपुर में धरने के दौरान उन्होंने अपना ट्विटर एकाउंट बनाया और घटना की पल-पल की खबर मोदी, योगी से लेकर अखिलेश और राहुल तक को ट्वीट की। कई वीडियो जारी किए, जिसमें गोरखपुर के डीएम और एसएसपी तहरीर बदलने का दबाव बनाते हुए भी दिखे थे।
उनके ट्विटर हैंडल से कुल 16 ट्वीट किए गए। घटनाक्रम के दौरान ही 4620 फॉलोवर बन गए। एक नई तरह की लड़ाई मीनाक्षी ने खुद लड़ी। अपनी बात नेताओं से लेकर अफसरों तक पहुंचाई। उनके हर एक ट्वीट पर हजारों लोगों ने कमेंट भी किए। इसके बाद भी पुलिस पर शिकंजा और कस गया