Kanpur Weather News: प्रदेश में इस महीने सामान्य बारिश 12.5 मिमी होती पर सिर्फ 2.4 मिमी ही हुई। इस कारण मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। दो फरवरी को पिछले वर्ष की अपेक्षा दिन का पारा तीन डिग्री बढ़ा।
इस बार जनवरी में पूरे उत्तर भारत में कम बारिश की वजह से ठंड के दिन कम हो गए और समय से पहले ही गर्मी शुरू हो गई है। प्रदेश में इस महीने सामान्य बारिश 12.5 मिमी होती है पर सिर्फ 2.4 मिमी हुई है। कानपुर में जनवरी में सामान्य बारिश 11.5 मिमी निर्धारित है लेकिन बारिश मात्र 0.2 मिमी रिकाॅर्ड की गई। इस वजह से फरवरी की शुरुआत में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है।
रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। पिछले वर्ष दो फरवरी को अधिकतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी दिन के तापमान में एक साल में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत के सभी राज्यों की बात करें तो जनवरी में सबसे कम बारिश उत्तर प्रदेश में हुई है। इसी वजह से बारिश के बाद पड़ने वाली कड़ाके की ठंड भी इस बार नहीं हुई।
विज्ञापन
2 of 5
मौसम का लुत्फ उठाते शहरी
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का असर पिछले कई वर्षों से धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पिछले वर्ष दो फरवरी को अधिकतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम का लुत्फ उठाते शहरी
- फोटो : अमर उजाला
यानी दिन के तापमान में एक साल में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में पूरे देश में औसतन 4.5 मिमी बारिश हुई है। 1901 के बाद चौथी बार और 2001 के बाद तीसरी बार सबसे कम बारिश है।
4 of 5
मौसम का लुत्फ उठाते शहरी
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह इस वर्ष जनवरी में पूरे देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वर्ष 1901 के बाद तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब जनवरी का औसत तापमान 18.98 डिग्री रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में इस बार कम बारिश की वजह से गेहूं, मटर, चना जैसी फसलें भी प्रभावित होंगी।