फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक ही वार में शांत हो गई शिखा.... पांच सेकंड में किए चार वार; पति ने इसलिए पत्नी का किया मर्डर

Mon, 01 Dec 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में सब्बल से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 8
fatehpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर के राधानगर के झाऊपुर मोहल्ले में रविवार सुबह अवैध संबंधों के शक में पति ने सब्बल से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह आलाकत्ल के साथ थाने पहुंचा और बोला कि साहब मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। खून से सने हाथ देखकर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। भाई की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बांदा जिला के बबेरू थानाक्षेत्र के जलालपुर निवासी रामबरन की पुत्री शिखा सिंह (33) की शादी करीब 12 साल पहले राधानगर थानाक्षेत्र के रमवां गांव निवासी अजय सिंह के साथ हुई थी। अजय शहर के देवीगंज में रेडीमेट की दुकान में काम करता है। पूछताछ में अजय ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पत्नी और ससुरालयों से विवाद होने लगा था। शिखा परिवार से अलग शहर में रहने का दबाव बनाने लगी थी जिस पर वह राधानगर के झाऊपुर मोहल्ले में किराये का घर लेकर रहने लगा था।
 
विज्ञापन

2 of 8
फतेहपुर केस - फोटो : अमर उजाला
बताया कि पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसके एक युवक से अवैध संबंध थे। इसकी वजह से उसे अक्सर कर मकान बदलना पड़ता था। बताया कि शिखा रविवार सुबह करीब आठ बजे अकेले कहीं जाने की जिद करने लगी। न मानने पर गुस्से में आकर उसने सब्बल से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। खून से वह भी सन गया। हमले में शिखा की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद कुछ देर तक वह कमरे में रुका और बाद में ताला बंद कर थाने पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 8
फतेहपुर केस - फोटो : अमर उजाला
इधर मायके से शिखा के पिता रामबरन, मां गुड्डी, भाई वीरू सिंह पहुंचे। भाई ने आरोप लगाया कि बहन से अजय और जेठ संजय सिंह दहेज में रुपये की मांग करते थे। कुछ दिन से 30 हजार रुपये व भैंस की मांग कर रहे थे। जेठ की साजिश पर अजय ने बहन की हत्या की है। अजय खुद को बचाने के लिए बहन पर गलत आरोप लगा रहा है। अवैध संबंध का आरोप बेबुनियाद है। सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या की गई है। हत्या के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

4 of 8
फतेहपुर केस - फोटो : अमर उजाला
एक ही वार में शांत हो गई शिखा, पांच सेकेंड में किए चार वार
हत्या करने वाले पति ने पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकारा है। हत्यारोपी पति अजय ने बताया कि विवाद दौरान पत्नी उससे गाली गलौज करने लगी थी। इस पर वह भड़क गया और कमरे में रखे सब्बल को उठाकर सिर में पांच सेकंड में चार वार किए। पहले वार में ही पत्नी चीखकर शांत हो गई थी। हत्यारोपी ने बताया कि मायके से पत्नी शनिवार को लौटकर आई थी। वह रविवार सुबह फिर कहीं जा रही थी। पूछताछ पर सही जवाब न देने पर विवाद होने लगा था।
विज्ञापन

5 of 8
फतेहपुर केस - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद कुछ समय तक कमरे में बैठकर अफसोस होता रहा कि उससे क्या हो गया। उसने घर से भागने के बारे में सोचा। लगा कि उसके परिवार को भी पुलिस परेशान करेगी। इस पर उसने थाने आकर खुद पत्नी की हत्या करने की बात पुलिस को बताई। बताया कि उसने एक माह पहले झाऊपुर की नई बस्ती में किराये पर कमरा लिया था। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस के आने पर उन्हें वारदात का पता चला।

 
विज्ञापन

6 of 8
फतेहपुर केस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने कहा, अजय की मानसिक हालत ठीक नहीं
अजय के परिवार में बुजुर्ग पिता योगेंद्र पाल सिंह हैं। अजय के एक बड़े भाई विजय सिंह की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह पीआरडी जवान थे। सबसे बड़े भाई राजबहादुर, भोला व संजय है। इनमें राजबहादुर निःसंतान हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ साल से अजय की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। वह गांव भी कम ही आता-जाता था। वह किसी से बातचीत नहीं करता था।
 
विज्ञापन

7 of 8
फतेहपुर केस - फोटो : अमर उजाला
बेटा बोला, मम्मी को पीटते थे पापा
दंपती के दो बेटों में बड़ा 12 वर्षीय अनुज सिंह और सात वर्षीय युवराज सिंह है। दोनों ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। थाने में मां की मौत से दोनों बिलखते दिखे। अनुज बिलखते हुए बोला कि मम्मी को पापा अक्सर गाली देकर पिटाई करते थे।

 
विज्ञापन

8 of 8
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अजय के हिस्से में करीब छह से सात बीघा जमीन
अजय के परिवार की शहर से जुड़ी पैतृक जमीन है। अजय के हिस्से में करीब छह से सात बीधा जमीन है। इसमें कुछ भूमि प्लॉटिंग योग्य है। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमीन बच्चों के नाम पर वसीयत करने पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें