अवैध निर्माण तोड़ने गए केडीए दस्ते पर हमला
- फोटो : amar ujala
आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार
चकेरी पुलिस ने केडीए की तहसीलदार की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, तोड़फोड़, पत्थर चलाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से लालबंगला निवासी राहुल गुप्ता और चकेरी के अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जयकरण, नीलम गुप्ता, ममता, रीना, अंकित, राहुल गुप्ता, सनी, सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह चकेरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ दबिश दी जा रही है।