फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: युवक चिल्लाते हुए भागा फिर पानी की टंकी पर चढ़ गया...इसके बाद तो पुलिस भी छक गई

Mon, 28 May 2018 09:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में सोमवार को जाजमऊ में एक युवक टंकी पर चढ़ गया। वह नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इससे हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन

2 of 4
युवक को उतारने के बाद ले जाती पुलिस व इलाकाई - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदाह जिले का निवासी उत्तम (30)  नमामि गंगे योजना में सीवर लाइन सफाई का काम करने आया था। ठेकेदार के अनुसार उत्तम रविवार को शहर आया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज चल रहा था।

 
विज्ञापन

3 of 4
युवक को उतारने के बाद ले जाती पुलिस व इलाकाई - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को वह जाजमऊ स्थित बीमा अस्पताल के पास साथी कर्मचारियों के साथ सफाई का काम कर रहा था। कि अचानक उसे दौरा पड़ा और वह वहां से चिल्लाते हुए भागा। इसके बाद वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह टंकी से कूदकर जान देने की बात कहने लगा।

 
विज्ञापन

4 of 4
युवक के पास पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
यह देख साथी कर्मचारी उसे नीचे उतारने के लिए टंकी पर चढ़ गए। यह देख मानसिक विक्षिप्त उत्तम उन पर पत्थर चलाने लगा। इसमें कई कर्मचारी चुटहिल हो गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। यहां पुलिस ने उसे वापस बंगाल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें