यूपी के कानपुर के पास शुक्लागंज में पुरवा कोतवाली में 20 साल की लड़की से गैंगरेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़के ने उसको अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उसके साथ फर्जी शादी की। इसके बाद उसने अपने चार दोस्तों संग मिलकर लड़की के साथ महीनों बलात्कार किया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 7
डेमो पिक
पुरवा कोतवाली के ग्राम भदनांग में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती को यहीं के रहने वाला एक युवक ने बरगला कर प्रेम जाल में फं साया और उसे बीते 31 अगस्त वर्ष 2017 को भगा कर शुक्लागंज के प्रेमनगर मोहल्लें में स्थित एक किराए के मकान में रखा।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो पिक
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिनों पर युवक अंकित कुमार माली निवासी पुरवा ने उसे विवाह का दिलाशा देने के लिए फ र्जी तरीके से स्टांप पेपर पर विवाह होना बताया क्योंकि उसे जानकारी नहीं थी और वह उसके झांसे में आ गई।
4 of 7
डेमो पिक
यहां रहने के करीब 15 दिनों बाद उसी कमरे में अंकित अपने दोस्त पुरवा निवासी मोहित, अनुज, आशीष व रामू को लाना शुरू किया और जबरन उसे छोड़ देने की धमकी देकर स्वंय के साथ उनसे भी संबंध बनवाएं।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
करीब ढ़ाई माह तक यह सब कुछ चलता रहा वह उसे कमरे से निकलने नहीं देता था। जिसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों से किसी तरह से मदद मांगी और बीते 28 दिंसबर 2017 को वह वहां से भाग निकली और सीधे अपने घर पहुंच परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
परिजन पुरवा कोतवाली पहुंचे जहां यह कहकर वापस कर दिया गया कि घटना स्थल गंगाघाट कोतवाली है वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ। गंगाघाट पहुंचे तो वहां पुरवा जाने को कह दिया गया जिसके बाद उसी दिन परिजन एसपी से मिले।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और सीओ सिटी स्वंतत्र सिंह को घटना की रिपोर्ट दर्ज करा स्वंय जांच करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी ने बताया कि कोतवाली गंगाघाट में 29 दिसंबर को दी गई तहरीर के आधार पर अंकित, मोहित, अनुज, आशीष व रामू के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण होना अभी बाकी है वह स्वंय मामले की जांच कर रहे है आरोपियों की धरपकड़ जारी है।