यूपी/ बांदाः जाति और आय प्रमाणपत्र के लिए राजस्व विभाग के कार्यालय या काउंटर पर जाना जरूरी नहीं होगा। मोबाइल फोन पर ‘ई-साथी यूपी’ एप डाउनलोड कर आय व जाति प्रमाण पत्र सहित 19 सेवाएं प्राप्त की जा सकेंगी। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। एक ही प्रकार की सेवा के लिए 6 बार आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के जरिये होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
शासन से जारी नए एप ने छात्र-छात्राओं और अन्य जरूरतमंदों की मुश्किलें काफी कम कर दी हैं। एंड्रायड मोबाइल धारक ‘ई-साथी’ नामक एप डाउन लोड करके पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। इसके बाद यूजर आईडी व पासवर्ड मिलेगा। इसके माध्यम से संबंधित जिले में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक ने बताया कि एप पर नए आवेदनों के साथ ही प्रमाण पत्रों का सत्यापन सर्विस की जानकारी मिलेगी। सेवा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले एंड्रायड मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर के जरिये ई-साथी यूपी नामक एप डाउन लोड करें। इसमें अन्य जानकारियां भी मिलेंगी।
ई-साथी पर ये सुविधाएं मिलेंगी
आय प्रमाण पत्र, मूल निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, खतौनी, कुटुंब रजिस्टर की नकल, सेवा योजन पंजीकरण, राशन कार्ड, छात्रवृत्ति, विवाह और बीमारी अनुदान, उत्पीड़न की शिकायत, निराश्रित महिला पेंशन, दहेज पीड़ित को वित्तीय सहायता, दहेज पीड़ित को कानूनी सहायता, दंपति पुरस्कार, दिव्यांगों को दुकान निर्माण के लिए अनुदान, दिव्यांगों के लिए अनुदान, विकलांगता के लिए उपकरणों व उपकरण खरीद अनुदान के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।