फतेहपुर में प्रेमिका का गला काट कर उसे कुएं में फेंकने वाले प्रेमी और उसके दोस्त ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। जब युवती को होश आया तो उसने आपबीती सुनाई। युवती ने बताया कि पहले आरोपी लवकुश ने जबरन उसके साथ संबंध बनाए फिर अपने दोस्त से भी संबंध बनाने का दबाव डाला।
2 of 5
रस्सी और बाेरी की सहायता से युवती को निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
युवती के मना करने पर उसका पहले गाला काटा फिर उसे कुएं में धक्का दे दिया। वो चार दिनों तक कुएं में तड़पती रही। युवती ने बताया कि इन चार दिनों में लवकुश और चंदन हर रोज कुएं के पास ये देखने के लिए आते थे कि कहीं मैं जिंदा तो नहीं हूं। दोनों आरोपी हर रात रस्सी लेकर झांसा देने आते थे।
3 of 5
युवती को कुएं से निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रस्सी लटकाकर कहते थे कि गलती हो गई है। इसे पकड़ कर निकल आओ। तुुम्हे कुछ नहीं होगा। हम तुम्हारा इलाज करा देंगे। पर, युवती जानती थी कि यदि यहां से निकले तो जान से मार दिए जाएंगे। इस वजह से वह तकलीफ में होने के बाद भी कुछ नहीं बोलती थी।
4 of 5
युवती को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी गिट्टी फेंकते थे, गिट्टी लगने के बाद भी चुप रहती थी, चीखती नहीं थी। इधर, अभी तक दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी क्राइम ब्रांच की टीमें असफल हैं। माना जा रहा है कि दोनों कहीं दूर निकल गए। जांच अधिकारी सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस एवं इलाकाई लोग
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि फतेहपुर कल्यानपुर थाने के एक गांव में कुएं से चौथे दिन जिंदा निकाली गई प्रेमिका की हालत अभी ठीक नहीं है। उसका कानपुर के हैलट में इलाज हो रहा है। पति की मानें तो कमर की हड्डी में फ्रैक्चर है। पेट में भी सूजन की समस्या है। इधर, आरोपी पति की ओछी हरकत से क्षुब्ध होकर नवविवाहिता मायके चली गई है। दामाद की करतूत से नाराज होकर मायके पक्ष उसे साथ ले गया है।