फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की कनपटी में तमंचा सटा मारी गोली फिर उसकी गोद में सिर रख प्रेमी ने खुद को दी दर्दनाक मौत

Tue, 07 Apr 2020 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
कोठरी से शव को बाहर निकालने के लिए जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात एक जर्जर कोठरी से प्रेमी युगल के शव मिले। पुलिस का मानना है कि प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या के बाद खुद को गोली मारी है। हालांकि युवक की मां ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जांच को पहुंचे एसपी व फोरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक अयाह ग्राम पंचायत के एक गांव में इंटर पास 22 वर्षीय युवक दो साल से दिल्ली में जूता फैक्टरी में काम करता था। वह होली पर गांव आया था। गांव की इंटर पास बीस वर्षीय युवती से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी थे। दोनों के घरों में करीब 50 मीटर की दूरी है। दोनों घरों के बीच युवक के परिवार की पुरानी कोठरी है। उसमें भूसा रखा जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
प्रेम प्रसंग का पता चलने पर दोनों परिवार बेटे और बेटी को मिलने से रोकने लगे। युवती अपने भाई के मोबाइल से बातचीत करने में पकड़ी गई थी। उनका पांच दिन से मिलना बंद हो गया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि युवक घर से रात आठ बजे निकला था। रात दस बजे युवती घर से लापता हो गई।  युवती के लापता होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। वे युवक के घर पहुंचे।

 

4 of 5
मौके पर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
युवक की मां ने बताया कि तीन-चार लोग थे, उससे लड़के के बारे में पूछा और धमकाया। खोजबीन के दौरान रात तीन बजे कोठरी से फायर की आवाज सुनाई दी। लड़की का भाई और कुछ अन्य लोग कोठरी पहुंचे। हालात देखकर दंग रह गए। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की की गोद में लड़के को पड़ा पाया। लड़के के दाहिने हाथ की अंगुली में तमंचा फंसा था। एक खाली कारतूस का खोखा पड़ा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद गांव में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
लड़के की दाहिनी कनपटी से गोली पार हो गई थी। भूसे के ढेर से सटकर बैठी युवती के बाई कनपटी में गोली लगी थी। पुलिस का अनुमान है कि कोठरी में युवक ने पहले युवती को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार ली। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि युवक ने महिला मित्र के साथ गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों पक्षों की ओर से आत्महत्या की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। लड़के की मां ने लड़की के परिजनों पर शक जताया है, लेकिन प्रार्थनापत्र नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें