फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार पर परिवार का पहरा, प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी और पहुंच गए थाने

Wed, 11 Dec 2019 03:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में एक दूसरे के प्यार में डूबे प्रेमी युगल को घरवालों की बंदिशें रास नहीं आई। जब परिजनों ने उनका प्यार स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने रविदास मंदिर पहुंच शादी रचा ली। जिसके बाद कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
यह मामला हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में सिकंदरपुरा मोहल्ले का है। जहां रहने वाले रामसेवक पासवान का मोहल्ले के ही स्वजातीय आरती से बीते 5 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इन दोनों के प्यार का आरती के घर वालों को पता चला तो उन्होंने आरती पर बंदिशें लगानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
परिवारों की रजामंदी न मिलने के बावजूद प्रेमी युगल ने एक दूसरे का साथ देने की ठानी। बुधवार सुबह आरती रामसेवक के घर जा पहुंची तथा मंदिर में शादी करने की बात रखी। दोनों के प्यार को देखते हुए रामसेवक के घर वाले शादी के लिए तैयार हो गए। राठ कस्बे के पड़ाव चौराहा स्थित रविदास मंदिर में पहुंच प्रेमी युगल ने एक दूसरे को माला पहना जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।

4 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास बने इस प्रेम विवाह के साक्षी
प्रेमी युगल ने संत रविदास जी की प्रतिमा से आशीर्वाद ले जीवन की नई पारी शुरू की। कोतवाल मनोज शुक्ला का कहना है कि इस शादी पर लड़की की मां ने आपत्ति जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
लड़के की अधिक उम्र लड़की पक्ष को नहीं आयी रास
रात कस्बा एस्टेट पोस्ट ऑफिस में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात रामसेवक की उम्र 36 वर्ष है, जबकि उसकी प्रेमिका आरती अभी 24 वर्ष की है। दोनों के बीच 12 वर्ष की उम्र का अंतर आरती के परिवारवालों को रास नहीं आ रहा है। जिसके चलते वह दोनों की शादी के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
एक वर्ष पूर्व आरती ने किया था इनकार
रामसेवक व आरती का रिश्ता आरती के घरवालों को रास नहीं आ रहा था। जिस पर उन्होंने आरती पर बंदिशें लगानी शुरू कर दीं। घरवालों के दबाव में 1 वर्ष पूर्व आरती ने रामसेवक से कोई भी रिश्ता रखने से इनकार कर दिया था, लेकिन वह खुद को ज्यादा दिनों तक रोक नहीं पाई। बुधवार सुबह रामसेवक के साथ रविदास मंदिर पहुंच दोनों एक दूसरे के हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें