कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में मंडी समिति में होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन ने तगड़े इंतजाम किए हैं। निर्धारित व्यक्ति को ही मंडी परिसर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मोबाइल के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विजय जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि यहां भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक और गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव के बीच कांटे की टक्कर है।