कानपुर। रमजान के दौरान मछरिया के तीनों हॉटस्पॉट में लोगों की चहलकदमी रोकने के लिए आरआरएफ (रेपिड रिस्पांस फोर्स) तैनाती की गई है। रविवार से यह फोर्स सहरी के वक्त सील इलाके में लगाई जा रही है, और दोपहर बाद हटा ली जा रही है। सहरी के वक्त इलाके में लोगों की आवाजाही बढ़ने से यह कदम उठाना पड़ा है। इससे लॉकडाउन का पालन भी होने लगा है।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर का हॉटस्पॉट इलाका मछरिया
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को तड़के सहरी के बाद लोगों ने घरों में ही शांतिपूर्वक नमाज अता की। रेड जोन मछरिया के तीन हॉटस्पॉट मस्जिद खैर, नसीमाबाद मस्जिद और हिदायतउल्लाह मदरसा के क्षेत्र में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा था। रमजान माह शुरू होने से सहरी और इफ्तार में लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति के लिए छह फेरी वालों को सील इलाके में जाने की इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर का हॉटस्पॉट इलाका मछरिया
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पहले दिन तड़के सहरी के बाद अचानक सील इलाके में लोगों की चहलकदमी बढ़ने लगी। इसे रोक पाने में पुलिस नाकाम रही। शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गई तो आरआरएफ की तैनाती हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोज सुबह करीब चार बजे फोर्स इलाके में आ जा रही है और दोपहर तक रहती है। इससे सुबह के समय बेफिक्र होकर सड़क पर टहलने वालों पर पांबदी लगी है। दोपहर बाद यह इलाका पुलिस के हवाले हो जाता है।
4 of 5
कानपुर का हॉटस्पॉट इलाका मछरिया
- फोटो : अमर उजाला
बाबूपुरवा: हॉटस्पॉट हटाने पर विचार चलने से खुशी
बाबूपुरवा में सुफ्फा मस्जिद को हॉटस्पॉट की लिस्ट से बाहर करने पर विचार चलने की खबर से इलाके के लोगों में उत्साह देखने को मिला है। लोग खुश हैं कि इस हॉटस्पॉट से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। अन्य दिनों की अपेक्षा डोर टू डोर फेरी लगाकर सामान बेचने वाले पांच ठेलों को भी सोमवार को छूट दी गई। लोगों ने सहरी और इफ्तार के लिए खजूर, दूध, सेंवई, सूतफेनी, फल और बन की खरीदारी की। जबकि, हॉटस्पॉट बेगमपुरवा में पुलिस ने सख्ती बरती। यहां से पिछले दो दिनों में एक महिला सहित कई के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इससे आवश्यक सामानों की खरीदारी में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मदद के लगे वालंटियर ही बाहर से सामान लाकर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं।
कानपुर का हॉटस्पॉट इलाका मछरिया
- फोटो : अमर उजाला
अभी लॉकडाउन लागू है। लेकिन लोगों को इस बात से ही बड़ी राहत मिली है कि प्रशासन सुफ्फा मस्जिद को हॉटस्पॉट की लिस्ट से हटाने पर विचार कर रहा है। लोग घरों में कैद हैं जबकि रमजान में यहां जश्न सा माहौल रहता था। सभी कोरोना से विश्व की रक्षा के लिए दुआ कर रहे हैं। - एहसान अहमद अंसारी, छात्र, बाबूपुरवा
सुफ्फा मस्जिद के पास सील इलाके में डोर टू डोर आवश्यक सामानों की बिक्री होने से लोगों को राहत मिली है। जबकि, बेगमपुरवा में अभी भी समस्याएं बरकरार हैं। पुलिस तैनात है और लोग घरों में कैद हैं। हालही में बेगमपुरवा से लिए गए 50 लोगों के सैंपल में किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव न आए, इसके लिए सभी दुआ कर रहे हैं। - शाह आलम, व्यापारी, बाबूपुरवा