फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं 'जाम छीन न ले आपकी जान', यहां बोतलों में बिक रही मौत, ध्यान दें

Sat, 16 Mar 2019 01:11 PM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
यूपी के घाटमपुर में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शराब माफिया बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा और उसका गिरोह देशी के साथ-साथ अंग्रेजी शराब में भी मिलावट करते थे। साथ ही वह हरियाणा से तस्करी कर लाई गई सस्ती शराब को अंग्रेजी शराब की ब्रांडेड बोतलों में भरकर महंगी बेचते थे। अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार की पूरी जिम्मेदारी बसपा नेता ने घाटमपुर के संचितपुर गांव निवासी राधेश्याम मिश्रा को दे रखी थी। 

सीओ घाटमपुर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी योगेंद्र कुशवाहा से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि संचितपुर का राधेश्याम मिश्रा भी इस कारोबार में शामिल हैं। पुलिस ने दबिश दी तो उसके घर व हाते से अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें और कई अलग-अलग अंग्रेजी ब्रांड के रैपर मिले। राधेश्याम की शराब की पांच दुकानें हैं। इसमें दो देसी व तीन अंग्रेजी शराब केठेके  हैं। पूछताछ में राधेश्याम ने बताया कि उसका काम अंग्रेजी शराब में मिलावट का काम देखना रहता था।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
ऐसे करते थे खेल
पुलिस के मुताबिक राधेश्याम को योगेंद्र मिलावटी शराब उपलब्ध करवाता था। राधेश्याम ब्रांडेड अंग्रेजी शराब में इस शराब को मिलकर दुकानों और ग्राहकों को सप्लाई करता था। इसकेअलावा उसने हरियाणा केशराब माफियाअ से सांठगांठ कर रखी है। वहां से वह सस्ती शराब मंगवाता था। वह इस शराब को यूपी का स्टीकर लगाकर बेच देता था या फिर इस शराब को अंग्रेजी ब्रांड की बोतलों में भरकर ऊंचे दामों पर बेचता था।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
कानपुर से बनवाते थे रैपर
घाटमपुर सीओ ने बताया कि शराब के जिन-जिन ब्रांड के स्टीकरों का इस्तेमाल ये शराब कारोबारी करते थे, वे सभी शहर में ही बनवाए जाते थे। पुलिस ने उन दुकानों केनामों का खुलासा नहीं किया है, जहां ये स्टीकर बनाए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि वह भी जांच के दायरे में हैं। 

 

4 of 5
फाइल फोटो
यहां बेचते थे ये शराब
राधेश्याम की अंग्रेजी शराब की तीन दुकानें हैं। पुलिस के मुताबिक इन दुकानों पर वह भारी मात्रा में नकली व मिलावटी अंग्रेजी शराब बेचता है। आसपास की अंग्रेजी शराब की दुकानों पर भी माल भेजता था। खासकर कानपुर देहात और फतेहपुर में सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
कैंसर से पीड़ित है राधेश्याम
सीओ ने बताया कि राधेश्याम से पूछताछ की जा रही है। वहकैंसर से ग्रसित है। पुलिस की पूछताछ में राधेश्याम ने ये सब बातें कबूली हैं। पुलिस ने अब शराब के बड़े तस्कारों तक पहुंचने की जद्दोजहद शुरू कर दी है।

जांच में पता चला है कि योगेंद्र कुशवाहा अपने साथी राधेश्याम के साथ मिलकर अंग्रेजी शराब में भी मिलावट करते थे। इसलिए राधेश्याम पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उससे पूछताछ की जा रही है। - अनंत देव, एसएसपी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें