फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, कोई घर जा रहा था तो कोई खेत में कर रहा था काम

Mon, 22 Jul 2019 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को कई जिलों में झमाझम बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। कानपुर शहर के घाटमपुर क्षेत्र और फतेहपुर में सात-सात लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

2 of 6
देर शाम घना अंधेरा छा गया और तेज हवाएं चलने लगीं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि धान की रोपाई कर रहीं चार युवतियां झुलस गईं। कानपुर शहर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर चार महिलाओं और तीन पुरुषों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तहसील क्षेत्र के तेजपुर, काटर, मवइ बच्छन, चौदी, घाटमपुर, सरगांव में ये हादसे हुए।
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर के घाटमपुर में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
झुलसे लोगों को घाटमपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बिजली की चपेट में आए लोग खेतों में काम कर रहे थे। उधर, कानपुर देहात के गजनेर में बिजली गिरने से 15 साल की किशोरी की मौत हो गई, जबकि धान की रोपाई कर रहीं चार महिलाएं झुलस गईं। एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 of 6
कानपुर समेत आसपास के जिलों में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बुंदेलखंड के हमीरपुर में दोपहर तीन बजे बारिश के साथ बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे तीन किसानों की जान चली गई, जबकि 16 मवेशियों की भी चपेट में आकर मौत हो गई। जालौन जिले में बिजली गिरने से दो किसान, एक मजदूर और एक महिला की मौत हो गई, जबकि सिरसाकलार कस्बे में एक दर्जन बकरियों और एक मोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
बिजली से हुई मौताें के बाद अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के राजापुर व पहाड़ी क्षेत्र में देर शाम बारिश के बाद अचानक बिजली गिरने से सुरवल गांव में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बारह साल का लड़का और उसका पिता झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांदा में बारिश संग बिजली गिरने से मरका थाना क्षेत्र में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर में बिजली गिरने से हुई मौतों के बाद कोहराम मचा हुआ है - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल यूपी के फतेहपुर में भी दोपहर बाद बारिश के साथ बिजली गिरने से बाबा और पोते समेत सात लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटनाएं जिले के गाजीपुर, असोथर, जहानाबाद, ललौली और किशनपुर थाना क्षेत्रों में हुईं। मरने वाले सभी किसान और चरवाहे हैं। ललौली के दूलापुर गांव में बिजली गिरने से पांच भेड़ों की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें