उन्नाव जिला अस्पताल में प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़कर जीप में बैठा लिया। प्रेमी को छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने चौकी के पूरे स्टॉफ को फंसाने की धमकी दी तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस को सहमा देख प्रेमिका ने जीप से प्रेमी को उतारा और साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
2 of 5
उन्नाव पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में करीब पौन घंटा हंगामा चला। घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे की है। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की अपनी बीमार भाभी को देखने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची। कुछ देर बाद पीछे से उसका प्रेमी भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
3 of 5
उन्नाव कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक दोनों एक दूसरे से बात करते रहे। फिर मौका पाकर इमरजेंसी के ही तीसरे वार्ड की ओर गए और अश्लील हरकतें करने लगे। अस्पताल के स्टॉफ की नजर पड़ी तो उन्होंने अस्पताल चौकी पुलिस को जानकारी दी।
4 of 5
जिला अस्पताल उन्नाव
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामजीत यादव ने युवक को पकड़ा और जीप में बैठा कोतवाली ले जाने लगे। प्रेमी को पुलिस से छुड़ाने के लिए उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टॉफ को फंसा देने की धमकी दी। युवती को बिफरा देख चौकी प्रभारी ने कदम खींच लिए।
इसी बीच युवती ने प्रेमी को जीप से उतारा और उसका हाथ पकड़कर फिल्मी अंदाज में बाहर निकली और उसके साथ बाइक पर बैठकर निकल गई। पुलिस उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। चौकी प्रभारी रामजीत ने बताया कि युवती ने युवक को अपना रिश्तेदार बताया, जिस पर उसे जाने दिया।