फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav Engagement: कौन हैं क्रिकेटर कुलदीप यादव की दुल्हनिया... कब होगी चाइनामैन की शादी?; तस्वीरें

Thu, 05 Jun 2025 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

Vanshika Chadha: भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में बचपन की दोस्त से सगाई की। समारोह में कुलदीप और वंशिका के परिजन के अलावा कुछ खास लोग शामिल हुए। जानें कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया?
विज्ञापन
1 of 9
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
Vanshika Chadha Biography: भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने निजी जीवन में एक नई पारी की शुरुआत की है। बुधवार को लखनऊ स्थित एक होटल में कुलदीप यादव ने सगाई कर ली। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से सगाई की है। लखनऊ के एक होटल में हुआ यह सगाई समारोह का आयोजन बेहद निजी रहा। समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। समारोह बेहद निजी और पारंपरिक अंदाज में हुआ। सगाई समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 9
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सगाई समारोह में क्रिकेटर कुलदीप यादव ने ऑफ व्हाइट कलर की बंदगला शेरवानी पहनी हुई थी। इसमें वह काफी रॉयल लुक में दिखे। वहीं, वंशिका ने नारंगी रंग का भारी लहंगा पहना था। वह इस लहंगे में बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। कुलदीप वंशिका की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले स्टार स्पिनर कुलदीप ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करके 15 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में बेहद शांत तरीके से सगाई की।
 

4 of 9
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
समारोह में कुलदीप और वंशिका के परिजन के अलावा कुछ खास लोग शामिल हुए। सगाई में शहर से कुछ करीबी दोस्त और कोच कपिल पांडेय शामिल हुए। वहीं, यूपीसीए के अधिकारियों ने कुलदीप को फोन कर बधाई दी। 
विज्ञापन

5 of 9
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है वंशिका
कानपुर के श्यामनगर लालबंगला निवासी वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। करीबी मित्र ने बताया कि सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12वीं पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं।

 
विज्ञापन

6 of 9
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई की है। पहले जून में ही सगाई के बाद दोनों की शादी होनी थी, लेकिन कुलदीप के इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने के कारण अब शादी बाद में होगी।
विज्ञापन

7 of 9
कुलदीप यादव ने सगाई की - फोटो : X @rpchoudhary_017
शादी की तारीख अभी तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इसी साल के आखिरी तक शादी कर लेंगे। कुलदीप पांच जून की सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां 20 जून से उन्हें पहला टेस्ट मैच खेलना है।

8 of 9
कुलदीप और वंशिका की सगाई में पहुंची सपा सांसद प्रिया सरोज - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू सिंह, सांसद प्रिया सरोज के साथ पहुंचे
सिक्सर किंग के नाम से जाने वाले रिंकू सिंह मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ समारोह में पहुंचे। उन्होंने कुलदीप और वंशिका को बधाई दी। आठ जून को लखनऊ के एक होटल में रिंकू और प्रिया की सगाई होनी है।

 
विज्ञापन

9 of 9
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ANI
इसके साथ ही सपा सांसद प्रिया सरोज भी इस कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने कुलदीप और वंशिका के साथ फोटो भी शेयर की। प्रिया सरोज ने कैप्शन में लिखा- कुलदीप भैया और वंशिका को हार्दिक बधाई!

यह भी पढ़ें: Kuldeep Yadav Engagement: वंशिका की गुगली पर कुलदीप यादव बोल्ड... लखनऊ में सगाई, शामिल हुए रिंकू सिंह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें