गर्मी की शुरुआत होते ही पंखा, कूलर व सीलिंग फैन की डिमांड बढ़ गई है। जीएसटी के चलते इस बार कूलर, फ्रिज एवं पंखा के दामों में दस फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमाे पिक
यूपी में औरेया जिले के दुकानदारों का कहना है कि शुरुआती दौर में ही खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार अधिक बिक्री होगी। जहां एक ओर मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है, वहीं गर्मी के चलते लोगों ने पंखे व कूलर की खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार कूलर में एक से डेढ़ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
दुकान में रखे कूलर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सीलिंग फैन व फर्राटा के दामों में गिरावट आई है। मार्च के शुरुआत में पड़ रही गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।
4 of 5
दुकान में रखे कूलर
- फोटो : अमर उजाला
दुकानदार राजू कुमार का कहना है कि जीएसटी की मार के चलते इस बार पंखा से लेकर एसपी के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि जीएसटी के चलते इस बार व्यापार में काफी नुकसान होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शुरुआती गर्मी की खरीदारी हो रही है।
कूलर खरीदने आए सिंटू चौबे का कहना है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार कूलर के दाम एक से लेकर डेढ़ हजार रुपये तक बढ़े हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसे ही मंहगाई बढ़ती रही तो कूलर व पंखे की हवा लेना आम आदमी से काफी दूर हो जाएगी।