अवैधानिक तरीके से किए गए खनन पट्टों को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी बी चंद्रकला जांच के घेरे में हैं। अवैध खनन मामले में सीबीआइ सूचना विभाग के दफ्तर तक पहुंच गई है। टीम ने खनन पट्टे के टेंडर संबंधी विज्ञापन की जानकारी लेने के साथ बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर खनन और वन विभाग में तैनात रहे तत्कालीन अफसरों की सूची ली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आईएएस बी. चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में सीबीआइ अधिकारियों ने जिला सूचना अधिकारी को कैंप कार्यालय बुला कर भी पूछताछ की है। सीबीआई द्वारा गहराई से जांच शुरू करने से मौरंग माफियाओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
3 of 7
आईएएस बी. चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
सिंडीकेट के नाम पर हुई अंधाधुंध लूट
हमीरपुर जिले में अवैध मौरंग खनन का कारोबार 10 सालों में जमकर हुआ है। इस बीच बसपा और सपा सरकार से जुड़े ज्यादातर नेताओं का नाम कहीं न कहीं मौरंग के धंधे से जुड़ा सामने आया है। अधिकारियों की शह पर खनन का काम बेहिसाब चला। बसपा सरकार से शुरू हुआ यह खेल सपा सरकार तक जारी रहा है। इस धंधे में शामिल मौरंग माफिया अरबपति बन बैठे।
4 of 7
आईएएस बी. चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई बेतवा नदी पर हुए अवैध खनन के साथ किए गए मौरंग भंडारन की जांच भी 2017 में कर चुकी है। साथ ही मोराकांदर की खदानों की पड़ताल कर वीडियोग्राफी भी करवाई थी। जिले में मौरंग का खनन बेतवा, केन व धसान नदियों किया गया है। इन नदियों पर मौरंग खनन होने से नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। 31 मई 2012 के बाद 49 खनन पट्टों की स्वीकृति मनमानी तरीके से दी गई।
विज्ञापन
5 of 7
आईएएस बी. चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
तब तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला ने दो जुलाई 2012 को जिले का चार्ज लिया और करीब ढाई साल तक रहीं। उसी दौरान उन्होंने सर्वाधिक पट्टे जारी किए। हालांकि कुछ अन्य जिलाधिकारियों ने नियम विरुद्ध खनन पट्टे किए। तब सपा एमएलसी रमेशचंद्र मिश्रा के परिवार के नाम सर्वाधिक पट्टे हुए।
विज्ञापन
6 of 7
आईएएस बी. चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
इसमें मालती मिश्रा के तीन पट्टे इछौरा जिटकरी, सुरेश कुमार मिश्रा के पांच पट्टे चंदवारी घुरौली, इछौरा जिटकरी, इछौरा, जिगनी खदानों पर किए गए। दिनेश कुमार के तीन पट्टे बधौली, चंदवारी घुरौली व टोलाखंगारन, रमेश कुमार का पट्टा चंदवारी, दूसरा जिटकरी दरिया, प्रमोद कुमार का पट्टा भुलसी, विनोद कुमार का पट्टा इस्लामपुर, अशोक कुमार का पट्टा बिरहट, हरिशचंद्र चंदवारी-घुरौली, मदनपाल सिंह का पट्टा चिकासी, दूसरा इछौरा जिटकरी, रबियाबेगम का पट्टा पत्योरा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी का रिरूआ-बसरिया खनन पट्टा हुआ। कौशल्या चौबे का पट्टा चिकासी, हरिशचंद्र का पट्टा जिगनी, हरिहर मिनरल्स के पट्टे चिकासी, भेड़ी खरका में तीन व रिरूआ बसरिया के पट्टे निरस्त हुए हैं।
वहीं हर्षवर्धन शुक्ला का कंडौर का पट्टा, बसपा की जिला पंचायत सदस्य माया दीक्षित का इछौरा जिटकरी, राकेश कुमार दीक्षित का इटौरा जिटकरी में दो पट्टे, प्रेमनाथ शर्मा के टीकापुर व रिरुआ बसरिया, मुन्नीलाल अग्रवाल का नैठी, राकेश अग्रवाल का सहुरापुर, बृजमोहन सिंह का बेरी, राजेश कुमार साहू का कंडौर व गिमुंहा के पट्टे, देवनारायण दीक्षित के नैठी के दो पट्टे, शिवराम के टीकापुर, गोपीकृष्ण ओमर का इछौरा जिटकरी पट्टा, मोतीबाई का बेरी पट्टा, नीरजा सिंह का बक्छा खादर का पट्टा, जितेंद्र मोहन धावन का चंदवारी घुरौली में दो पट्टे व सुनील कुमार का बक्छा खादर में मौरंग पट्टे मनमाने तरीके से किए गए।