फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में उगाएं हरी सब्जियां, लें राहत की सांस, कीटनाशकों से बचने के लिए बनाएं गृह वाटिका

Thu, 17 Oct 2019 05:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएसए किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
पेड़-पौधे लगाकर घर के प्रदूषण से निपटा जा सकता है। लॉन या बालकनी में उगीं सब्जियां कीटनाशकों से मुक्ति दिला सकती हैं। जबकि नव ग्रह वाटिका और दूसरे पौधे राहत की सांस दे सकते हैं। घर के अंदर आदर्श गृह वाटिका से एक पूरे परिवार के लिए आराम से सब्जियां पैदा कर कैंसर व पेट रोग आदि से बचा जा सकता है। कानपुर सीएसए में आयोजित किसान मेले में बुधवार को इन वाटिकाओं का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
सीएसए किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
किसान मेले के दाहिनी तरफ पहले फल विज्ञान विभाग के स्टाल पर नवग्रह वाटिका का प्रदर्शन किया गया है। इसमें नौ ग्रह के दुष्प्रभावों को दूर करने वाले पौधे गमलों में लगे हैं। घर में अगर लॉन नहीं हैं तो फ्लैट की बालकनी में इन्हें आसानी से रखा जा सकता है। इसमें बृहस्पति के लिए पीपल, बुध के लिए लटजीरा, शनि के लिए शमी, सूर्य के लिए आक, शुक्र के लिए गूलर, राहु के लिए दूब, मंगल के लिए खैर, चंद्र के लिए ढाक के पौधे लगे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पेड़-पौधे लगाकर घर के अंदर का प्रदूषण दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सीएसए किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
अगर फ्लैट 50 वर्ग में है तो बालकनी के गमले में धनिया, मैथी, पुदीना, आजाद मिर्च आराम से उगा सकते हैं। सेम के दो पौधे से बात बन सकती है। सब्जी विज्ञान विभाग के स्टाल पर आदर्श गृह वाटिका में ट्रे के अंदर सब्जी उगाने की कला दिखाई गई है। डॉ. आईएन शुक्ला ने बताया कि छोटे से लॉन में राजमा, गोभी, प्याज, बैगन, शिमला मिर्च, टमाटर पैदा कर सकते हैं। 
 

4 of 5
सीएसए किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
इन दिशाओं में लगाएं ये पौधे 
उत्तर-कुश, पीपल, लटजीरा
दक्षिण-ढाक, खैर, दूब
पश्चिम-कुश, शमी, दूब
पूर्व-लटजीरा, गूलर, ढाक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएसए किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर लगने वाले पौधे
डिफन बेकिया, पेडी लिंथस, मनी प्लांट, सिनगोनियम, सिंस बेरिया (स्नेक प्लांट)।

घर के बाहर के पौधे
क्रोटन, चाइना पाम, ट्रेडिस केंसिया, हिमेलिया आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें