फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत अपहरण एवं हत्याकांड: निलंबित इंस्पेक्टर रणजीत राय का अपराधी के साथ नागिन डांस करते वीडियो वायरल

Sat, 01 Aug 2020 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डांस करता रणजीत राय - फोटो : amar ujala

संजीत यादव का शव कानपुर पुलिस दस दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई है। इस बीच संजीत यादव हत्याकांड में सस्पेंड चल रहे बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय समेत तीन पुलिस कर्मियों का अपराधियों के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन

2 of 5
रणजीत ने किया नागिन डांस - फोटो : amar ujala
डीआईजी ने एक दरोगा को लाइन हाजिर करने के साथ ही निलंबित इंस्पेक्टर समेत तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। पूरे मामले की जांच एसपी पूर्वी करेंगे। सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर रणजीत राय का एक वीडियो वायरल हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 5
अपराधियों के साथ डांस करते निलंबित इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala
इसमें रणजीत राय चकेरी इंस्पेक्टर होने के दौरान अपराधी हसीन उर्फ राजा कालिया के साथ डांस कर रहे थे। इंस्पेक्टर के साथ तत्कालीन रामादेवी चौकी प्रभारी हरिओम गौतम और दरोगा अनिल कुमार त्रिपाठी डांस कर रहे थे। 

 

4 of 5
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो - फोटो : amar ujala
राजा कालिया के खिलाफ चकेरी में कई मुकदमें दर्ज हैं। मौजूदा समय में चकेरी में तैनात डांस कर रहे दरोगा अनिल कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया। जबकि रणजीत राय संजीत अपहरण कांड में पहले से निलंबित हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
दरोगा हरिओम गौतम भी 1 मई को निलंबित चल रहे हैं। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें