फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छोटे बच्चे को बेचने और बड़े को मारने का था प्लान... इसलिए बदलनी पड़ी पूरी रणनीति; अपहरणकर्ताओं ने खोले राज

Sun, 06 Jul 2025 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के गोविंदनगर पुलिस की पूछताछ में अपहरणकर्ताओं ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि छोटे बच्चे को बेचने और बड़े को मारने का  प्लान था। छोटे बच्चे को अगवा करना था। बड़े के साथ आने पर रणनीति बदलनी पड़ी।
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में बच्चों का अपहरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के गोविंदनगर में मासूम सगे भाइयों के अपहरण करने वाले शातिरों ने पूछताछ में चौकाने वाली बात बताई है। आरोपियों का इरादा सिर्फ ढाई वर्ष के मासूम को अगवा कर बेचने का था। बड़े को वह अगवा भी नहीं करना चाहते थे। हालांकि जब उसने छोटे को अकेला नहीं छोड़ा तो तय किया कि मौका मिलने पर बड़े की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया जाएगा। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया है कि पूछताछ में राजू उर्फ बउवा चाचा ने आरोपियों ने कबूला है कि अमित ने सिर्फ छोटे बच्चे को अगवा करने को कहा था। 
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर में बच्चों का अपहरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटे को अकेले दुकान पर छोड़ने को नहीं हुआ तैयार
इसके पीछे मंशा यह थी कि छोटा बच्चा जहां भी बेचा जाता। वहां लोगों से जल्द ही घुल मिल जाता। यही वजह थी कि पहले प्रयास में उसने बड़े भाई को 20 रुपये देकर घर पर दूध देकर आने को कहा लेकिन वह छोटे को अकेले दुकान पर छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसीलिए दूसरे प्रयास में दोनों को बाइक में बैठा लिया। राजू के मुताबिक बच्चों के पिता की बर्फ की दुकान है। उसी के बगल में रवि मछली बेचता है। ऐसे में बच्चे उसे अच्छे से पहचानते और चाचा कह कर बुलाते हैं। 

 

4 of 6
कानपुर में बच्चों का अपहरण, बाइक पर ले जाते आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रवि को डर था कि बड़ा भाई जिंदा रहा तो वह उसके बारे में किसी न किसी को बता सकता है। इसीलिए रवि ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था कि ट्रेन से मेरठ ले जाते समय बड़े भाई को ट्रेन से धक्का देकर मार डालेंगे। हालांकि इस बीच पुलिस ने उसके घर पर दबिश दे दी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर में बच्चों का अपहरण, बाइक पर ले जाते आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़े जाने के डर से दोनों बच्चों को लेकर गोविंदनगर लौट आया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक तीसरे आरोपी अमित की लोकेशन मेरठ में मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
कानपुर के गोविंदनगर इलाके से गुरुवार शाम मासूम भाइयों को बिरयानी खिलाने के बहाने तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता दोनों को मेरठ ले जाकर बेचते, उससे पहले ही पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर आरोपी मासूमों को गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे के पास से छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के जरिये शुक्रवार को दो आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें