फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'गुरुद्वारे में सो गए थे...', अपहरणकर्ताओं ने बच्चों से कही थी ये बात; भाइयों को किया अगवा, फिर छोड़ भागे

Sat, 05 Jul 2025 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर से मासूम भाइयों को अगवाकर मेरठ बेचने जा रहे अपहरणकर्ता धरे गए। गोविंदनगर थाना इलाके से यह अपहरण किया गया। पुलिस ने छह घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
1 of 8
कानपुर में बच्चों का अपहरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के गोविंदनगर इलाके से गुरुवार शाम मासूम भाइयों को बिरयानी खिलाने के बहाने तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता दोनों को मेरठ ले जाकर बेचते, उससे पहले ही पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर आरोपी मासूमों को गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे के पास से छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के जरिये शुक्रवार को दो आरोपियों को धर दबोचा।

सीटीआई कच्ची बस्ती निवासी मजदूर सुनील कहार के परिवार में पत्नी पूजा और दो बच्चे 10 वर्षीय कौशल व ढाई साल का भोला हैं। पड़ोस में रहने वाले कल्लू का 11 वर्षीय बेटा लकी उनका दोस्त है। 

 
विज्ञापन

2 of 8
कानपुर में बच्चों का अपहरण, बाइक पर ले जाते आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुवार सुबह 11 बजे लकी, कौशल और भोला के साथ वीडियो गेम खेलने गया था। तभी बस्ती में रहने वाले राजू उर्फ बउवा के संग मेरठ निवासी अमित बाइक से आया और उन्हें 20 रुपये देकर घर पर बीमार मां को दूध देकर आने को कहा। दूध पहुंचाने के बाद तीनों खेलने चले गए। 

 
विज्ञापन

3 of 8
कानपुर में बच्चों का अपहरण, बाइक पर ले जाते आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर साढ़े तीन बजे तीनों वापस लौट रहे थे, तभी उनके परिचित रवि और अमित बाइक से आए। रवि ने बिरयानी और चाऊमीन खिलाने का लालच देकर साथ चलने को कहा। लकी ने तो इन्कार कर दिया, लेकिन कौशल और भोला संग चले गए। 

4 of 8
कानपुर में बच्चों का अपहरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को जब देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो मासूमों की मां पूजा दोनों को तलाश करते हुए लकी के पास पहुंच गई। उसने आरोपियों के बारे में बताया। तलाश करने के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तो पूजा ने पुलिस को सूचना दी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने टीम बनाकर 136 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बाइक से आरोपी मासूमों को ले जाते दिखाई दिए। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस राजू की घर पहुंच गई। 

 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वहां आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस के पहुंचने की खबर तीनों को लग गई। इस पर तीनों ने मासूमों को गुरुद्वारे के पास छोड़ दिया और भाग निकले। हालांकि पुलिस ने राजू और रवि सिंह को गोविंदपुरी स्टेशन के पास से दबोच लिया।

 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मम्मी पूछे तो बताना, गुरुद्वारे में सो गए थे
मासूमों की तलाश में जुटी पुलिस को दोनों गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे के पास भटकते हुए मिले। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची और पूछताछ की। कौशल ने बताया कि राजू उर्फ बउवा चाचा उन्हें छोड़कर गए हैं। 20 रुपये देकर कहा था कि मम्मी से कहना घूमते-घूमते देर हो गई थी और नींद आने पर गुरुद्वारे में सो गए थे।

 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
राजू को एक लाख और रवि को मिलने थे 20 हजार
आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर वह मासूमों को छोड़कर दिल्ली जा रहे थे। डर था कि मासूमों उनके बारे में न बता दें। कहा कि मासूमों को बेचे जाने के बाद उसे एक लाख रुपये और रवि को 20 हजार देने की बात हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें