फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरमाला की रस्म के समय दुल्हन के मामा का फिर गया दिमाग, बाेला अब नहीं हाेगी शादी

Mon, 14 May 2018 05:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के चकरनगर में शादी के दौरान घराती अाैर बराती आपस में भिड़ गए। डीजे पर डांस अाैर खाना खाते हुए लाेगाें के बीच अचानक ही लाठी-डंडे चलने से हड़कंप मच गया। शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया जिसमें लड़की के पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
कस्बा निवासी उदयवीर सिंह यादव की पुत्री की शादी 12 मई को थी। वरमाला की रस्म के समय दुल्हन के मामा ने कहा कि यह शादी नहीं होगी। इस बात पर लड़की के परिवार के लोग सकते में आ गए। लड़की के मामा से शादी न होने का कारण पूछा तो कहासुनी होने लगी।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
जो देखते ही देखते गालीगलौज एवं मारपीट में बदल गई जिसमें जमकर लाठी डंडों का प्रयोग हुआ। इस झगड़े में लड़की के परिवार पक्ष से संदीप बाबू एवं बाबू सिंह निवासी चकरनगर घायल हो गए।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
जबकि ननिहाल पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं जिनमें बालिस्टर सिंह, धर्मवीर, जगत बिहारी, प्रीति देवी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना चकरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाना चकरनगर में तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें