फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे की मौत मामले में नया मोड़: आखिर क्यों...हत्या और खुदकुशी के मिटाए सुबूत, सवालों के घेरे में परिवार

Mon, 25 Jul 2022 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
बाप-बेटे की मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अर्रा गांव में बेटे की हत्या कर युवक के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस की जांच एक पहलू पर टिक गई है। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव की गुपचुप अंत्येष्टि कर दी, जबकि बच्चे के शव को दफनाने के बाद सुबूत भी मिटा दिए। इसके पीछे कोई साजिश थी या नहीं। पुलिस की तफ्तीश इस बिंदु पर जारी है।  गांव निवासी आशीष सिंह की पत्नी नीरू अपनी बड़ी बेटी खुशी के साथ पुखरायां अपने मायके चली गई थीं। तब से वह वहीं रह रही हैं। छोटी बेटी दिव्या अपनी मौसी के घर गई है। आशीष अपने सात वर्षीय बेटे कृष्णा व अन्य परिवार वालों के साथ रह रहा था। बुधवार को उसने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की और खुद भी फंदे पर लटक गया था। परिजनों ने इसकी जानकारी न तो नीरू को दी और न ही पुलिस को। 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों शवों को गुपचुप तरीके से ठिकाने लगा दिया था। नीरू की तहरीर पर घटना के आधार पर आशीष पर ही केस दर्ज किया गया। इस दिशा में विवेचना पूरी हुई तो आरोपी की भी मौत होने के कारण मुकदमे में एफआर लगना तय है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी साउथ मनीष चंद्र सोनकर ने बताया कि विवेचना जारी है। देखा जा रहा है कि घटना के पीछे किसी की कोई साजिश तो नहीं। वहीं मामले में साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाकर परिजनों को भी आरोपी बनाया जा सकता है। 

 

4 of 6
मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों से हुई पूछताछ, फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने रविवार को आशीष के परिजनों से पूछताछ की है। परिजनों ने पुरानी बातें दोहराई। बेटे के शराब के लती होने की बात कही। साथ ही पति-पत्नी का विवाद भी था। उधर नीरू के परिजनों ने आरोप लगाया था कि आशीष के परिवार वाले उसको घर से अलग करना चाहते थे, जिससे संपत्ति न देनी पड़ी। इस पर आशीष के पिता ने कहा कि यह आरोप निराधार हैं। फोरेंसिक ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

 
विज्ञापन

5 of 6
murder in kanpur - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर शक करता था
पुलिस की जांच में सामने आया कि आशीष से तंग आकर ही उसकी पत्नी मायके गई थी। वह उस पर शक करता था। यह भी कहता था कि बड़ी बेटी उसकी नहीं है। इन सभी बातों को लेकर विवाद गहराता गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder in kanpur - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कानपुर के हनुमंत विहार थाना इलाके के अर्रा गांव में सनकी पिता ने मासूम बेटे की हत्या कर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्चे का शव दफना दिया और उसके पिता का दाह संस्कार करा दिया। आठ माह से मायके में रह रही पत्नी को जब पड़ोसी से सूचना मिली तो उसने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दफनाए गए बच्चे के शव को शनिवार को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें