फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: तड़के सुबह ही आंधी-बूंदाबांदी, 40 से 60 KM की रफ्तार से चलीं हवाएं, ये है अलर्ट

Sun, 13 Apr 2025 06:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में सुबह से ही गरज के साथ तेज आंधी-बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को दोपहर बाद से बदलाव का अनुमान जताया था, लेकिन तड़के सुबह से ही बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन
1 of 5
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
कानपुर और आसपास के इलाकों में आज तड़के सुबह बूंदाबांदी हुई और तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने कानपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसका असर रविवार सुबह से ही दिखाई देने लगा।

विभाग द्वारा बताया गया था कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ से अलग-अलग आ रहीं नम हवाओं की टकराहट से मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने तेज आंधी चलने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
40 से 60 किमी की रफ्तार सेआंधी चलने के आसार
रविवार दोपहर 12 बजे के बाद 40 से 60 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इससे कानपुर नगर, देहात, उन्नाव और आसपास के इलाके प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, इसका असर रविवार सुबह से ही देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 5
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
सीएसए के मौसम विभाग ने हल्के और मध्यम बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

4 of 5
Kanpur Weather Update - फोटो : अमर उजाला
गरजने वाले बादल अधिक बनते हैं
इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नम हवाएं आ रही हैं। इससे बादल बनते रहेंगे। ऐसे मौसम में गरजने वाले बादल अधिक बनते हैं। शनिवार को बादल रहने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.2 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
पांच दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान
रात का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक हो गया। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के-मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान है। बता दें कि आज तड़के आए अंधड़-तूफान और बारिश से कई जगह पेड़ और बिजली के पोल टूटे हैं। इससे आवागमन बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें