फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: तीन से हाड़कंपाऊ ठंड होगी शुरू…14 के बाद आएगी कमी, विभाग ने किसानों के लिए दी सलाह

Wed, 31 Dec 2025 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर 4.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां 14 जनवरी तक शीतलहर और पाले का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य बनी हुई है और प्रदूषण का स्तर सामान्य से चार गुना तक अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
प्रदेश में कानपुर की रात सबसे ठंडी रही। रात का तापमान 2.2 डिग्री लुढ़ककर 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसी तरह दिन का पारा एक डिग्री गिरकर 15.9 डिग्री पर आ गया। माैसम विभाग के अनुसार कंपकंपाती ठंड और कोहरे से नए साल की शुरुआत में भी राहत नहीं मिलेगी। पहली तारीख और दो जनवरी को दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
सुबह से ही धुंध और उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ी रहेगी। चार बजे के बाद से फिर शीतलहर शुरू हो जाएगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय के माैसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी के बाद लगातार 14 जनवरी तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहने की संभावना है। रात में शीतलहर की स्थिति पूरे कानपुर मंडल में रह सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
फसलों में नमी बनाए रखने के सुझाव दिए
माैसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह तक ठंड के साथ कोहरा, धुंध और प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद नहीं दिख रही है। तीन जनवरी से रात के समय पाला पड़ना शुरू हो सकता है। ऐसे में लोगों के साथ फसलों को भी नुकसान हो सकता है। इसके लिए फसलों में नमी बनाए रखने के सुझाव दिए गए हैं।

4 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
प्रदेश में पांच सबसे अधिक ठंड वाले जिले
  • कानपुर नगर- 4.4 डिग्री
  • फुरसतगंज- 5.2 डिग्री
  • प्रयागराज- 6.4 डिग्री
  • इटावा- 6.6 डिग्री
  • बाराबंकी- 6.6 डिग्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
दिसबंर में 10 दिन से लगातार शून्य दृश्यता रही
ठंड के इस सीजन में लंबे समय बाद दिसंबर में पिछले दस दिन से लगातार हाईवे और शहर के अधिकांश क्षेत्रों में दृश्यता शून्य बनी हुई है। माैसम विभाग के अनुसार इस तरह की स्थिति जनवरी में भी होने की संभावना है। इसके अलावा इस महीने 15 दिसंबर से लेकर अभी तक प्रदूषण की स्थिति सामान्य से तीन से चार गुने तक दर्ज की गई। यह स्थिति रात के नाै बजे से लेकर आधी रात तक ज्यादा रही। प्रदूषण की सामान्य स्थिति 50 एक्यूआई निर्धारित की गई है। बताया कि इस बार शीत दिवस की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस महीने के आखिरी दस दिनों में सबसे ज्यादा शीत दिवस रिकार्ड किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें