kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
बादल तो आ रहे हैं, लेकिन नमी गायब है
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार फरवरी से ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाएं नहीं आ पा रही हैं। इससे गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। आमतौर पर जब भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो इन दोनों स्थानों से नम हवाएं आकर मौसम में उमस बढ़ाती हैं, जिससे बारिश वाले बादल सक्रिय हो जाते हैं। इस बार बादल तो आ रहे हैं, लेकिन उनमें नमी गायब है। ऐसे में बारिश के आसार नहीं है।