फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: 24 घंटे में सीजन की सबसे ज्यादा 125 मिमी हुई बारिश, पांडु नदी उफनाई, 500 मकान डूबे

Wed, 18 Sep 2024 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक हुई झमाझम बारिश इस सीजन की सबसे भारी बारिश है। सीजन में पहली बार 24 घंटे में 125 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। कानपुर पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को मौसम खुल जाएगा, लेकिन 20 से लेकर 22 तक बूंदाबांदी और 23 को फिर से तेज बारिश के आसार हैं। वहीं भारी बारिश से पांडु नदी उफान पर है। इसके चलते डूब क्षेत्र में बसी वरुण विहार बर्रा-8 कच्ची बस्ती के 500 मकान डूब गए। प्रशासन की ओर से यहां राहत शिविर लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ परिवारों को कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट कराया गया। वहीं डॉट नाला भर जाने से ग्वालटोली में लक्ष्मीपुरवा बस्ती के भी 50 घरों में पानी भर गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा। कानपुर को छोड़कर आसपास के बाकी 40 जिलों में तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के अधिकांश स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जनपदों में अधिक बारिश का अनुमान है, उसमें मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज बांदा, महोबा, झांसी ललितपुर शामिल है। इस बीच बारिश की वजह से दिन का तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 31.2 और रात के समय दो डिग्री घटकर 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही।

 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
इन मोहल्लों में हुआ जलभराव
किदवईनगर, निरालानगर, उस्मानपुर, गोविंदनगर, विश्वबैंक, राजीव विहार, मछरिया, सरोजनीनगर, अशोकनगर, गांधीनगर, परेड, कुलीबाजार, शास्त्रीनगर, विजयनगर, कौशलपुरी, अशोकनगर, नेहरूनगर, काकादेव, छपेड़ा पुलिया, शारदानगर, इंद्रानगर, गूबा गार्डेन, अशोकनगर खलवा, दयानंद विहार, गुप्ता सोसाइटी, मकड़ीखेड़ा, ख्योरा, रविदासपुरम, गुजैनी, दामोदरनगर, बौद्धनगर, बाबानगर, संजय गांधीनगर, खाड़ेपुर, बिनगवां आदि।

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इन क्षेत्रों में गिरे पेड़
जलकल मुख्यालय में अशोकनगर की तरफ बरगद का पेड़ उखड़ कर मकान पर गिर गया। इसी तरह बर्रा सचान चौराहा, डब्ल्यू-वन ब्लाॅक, ब्रह्मनगर चौराहा, अशोकनगर में सेंट फ्रांसिस स्कूल के पीछे, अशोकनगर तुलसी उपवन, जापानी गार्डेन, यशोदानगर में नमक फैक्ट्री चौराहे से गोपालनगर रोड, बर्रा, विश्वबैंक कालोनी, कल्याणपुर, पनकी आदि मोहल्लों में पेड़ गिरे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्षों में सितंबर में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश
वर्ष 1972 में 13 को 94.2 मिमी
1975 में 7 को 100 मिमी
1980 में 20 को 90.4 मिमी
1981 में 20 को 154 मिमी
1982 में 12 को 210 मिमी
1988 में 22 को 68.5 मिमी
1992 में 13 को 74.4 मिमी
2002 में 13 को 150 मिमी
2009 में 11 को 160 मिमी
2021 में 102.4 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें