फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा में वीडियो से आया नया मोड़, इशारा हुआ और टूट पड़ी भीड़...सीसीटीवी ने पुलिस को भी कर दिया बेपर्दा

Sun, 05 Jun 2022 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के कानपुर दौरे के बीच शुक्रवार को  कानपुर में भड़की हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने हिंसा की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत 4 आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जफर समेत मुख्य चार साजिशकर्ताओं को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक मकान से दबोचा। हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के पास से पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से संबंधित चार संस्थाओं के तमाम दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इसकी गहराई से पड़ताल में जुट गई है। शुक्रवार को पुलिस ने 18 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के एक बयान के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद का आह्वान किया गया था। जुमे की नमाज के बाद नई सड़क में हजारों की भीड़ ने दूसरे समुदाय के लोगों की जबरन दुकानें बंद करवाकर चंद्रेश्वर हाता में घुसकर हमला किया था। इसके बाद जमकर हिंसा फैली थी। 
विज्ञापन

2 of 8
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कानपुर में बवाल और हिंसा से जुड़े एक वीडियो ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब नई सड़क पर बवाल शुरू हुआ, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने शुरुआत में हमलावरों से मोर्चा लेने का प्रयास किया। लेकिन बाद में वह पीछे हट गए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 8
बवाल के दौरान खुद को बचाव करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच पथराव और पेट्रोल बम चलते रहे। पुलिस पीछे से तमाशबीन बनी रही। पुलिसकर्मी उपद्रवियों को खदेड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। आखिर जब उच्चाधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तब हमलावरों पर लाठीचार्ज हो सका। 

 

4 of 8
बवाल के बाद पुलिस ने की उपद्रवियों की धरपकड़ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल बवाल की शुरुआत जब हुई तो सद्भावना चौकी पर सात पुलिसकर्मी ही थे। शुरुआती बवाल होने के बाद उपद्रवियों को इन पुलिसकर्मियों ने खदेड़ दिया था। कुछ ही देर बाद भारी भीड़ ने जब दोबारा हमला किया तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। 

 
विज्ञापन

5 of 8
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
जबरदस्त पत्थरबाजी शुरू हुई। वीडियो में पुलिसकर्मी पीछे नजर आ रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मी जब आगे बढ़कर मोर्चा लेने का प्रयास करते हैं, पीछे खड़े अन्य पुलिसकर्मी उनको वापस बुला लेते हैं। तब वह भी वापस चले जाते हैं, सामने बवाल होता रहता है। खूनी संघर्ष जारी रहता है।


 
विज्ञापन

6 of 8
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
इशारा हुआ और टूट पड़ी भीड़
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो चंद्रेश्वर हाता की छत से ही किसी ने बनाया। वीडियो में नमाज पढ़कर लोग सड़क की दूसरी तरफ से मूलगंज की ओर जाते दिखाई देते हैं। चंद्रेश्वर हाते की तरफ कुछ पुलिसकर्मी अन्य लोगों के साथ खड़े थे। 

 
विज्ञापन

7 of 8
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
फिर अचानक एक शख्स हाथ में कपड़ा पकड़कर इशारा करता है, जिसके बाद डिवाइडर पारकर पूरी भीड़ हाता वालों पर टूट पड़ती है। तमाम उपद्रवी हाते के भीतर दाखिल हो जाते हैं। एसीपी अनवरगंज के नेतृत्व में पुलिस की टीम लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ती है। भीड़ तितर बितर होती है लेकिन बाद में दोबारा हमला करती है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी ने भी किया बेपर्दा
उपद्रवियों ने जहां पर बवाल किया वहां पर तमाम सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को सभी के फुटेज निकाले, जिसमें हमलावर हमला करते हुए कैद हुए हैं। दुकानों को तोड़ते, पथराव करते और लोगों को मारते फुटेज में वह दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह के तमाम वीडियो पुलिस ने जुटाए हैं, जिसके जरिये उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें