कानपुर के फजलगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने दंपती और उसके 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड में घटनास्थल बहुत ही विभत्स था। दंपती के हाथ रस्सी से खंभे और पैर तखत से बंधे थे। वहीं मासूम बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बांधे हुए थे और उसका एक सिरा लोहे की पाइप से बांध रखा था वो भी क्रास। पास में चापड़ और लोहे की रॉड पड़ी थी। इसी हाल में फोरेंसिक टीम को क्राइम सीन मिला। जिसके आधार पर टीम ने साक्ष्य जुटाए और अपनी रिपोर्ट तैयार की। जिस तरह से वारदात को अंगम दिया गया है उससे हत्यारों की हैवानियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि पहले आरोपियों ने बच्चे के सामने दंपती को मारा होगा। आखिर में बच्चे की हत्या कर वहां से फरार हो गए। यह दावा कितना सही और कितना गलत यह खुलासे के बाद ही पता चल सकेगा।
फोरेंसिक टीम को दो आशंकाएं
पहली: दंपती और 12 साल के बेटे को बांधकर उनकी हत्या करने में कम से तीन से चार लोग शामिल होंगे। इससे कम लोग होंगे तो इस तरह से वारदात को अंजाम देना संभव नहीं है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखे हैं। आशंका ये भी जताई है कि एक दो ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो फुटेज में न कैद हों।
विज्ञापन
3 of 7
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या
- फोटो : amar ujala
दूसरी: कोई परिचित वारदात में शामिल है। जो पहले से घर में मौजूद था। खाने आदि में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिस खाने को खाकर परिवार नशे में हो गया। तब बदमाशों ने तीनों को बांधा और फिर मौत के घाट उतार दिया।
हत्या की धारा लगाई, लूट भूले
तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने हत्या की भाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि, फरार होते समय बदमाश प्रेम किशोर की बाइक भी लूट ले गए। लेकिन, पुलिस ने लूट की धारा नहीं लगाई।
आपको बता दें कि मूलरूप से उन्नाव के बीघापुर बैजनाथ खेड़ा निवासी प्रेम किशोर (45) पत्नी गीता (40) और बेटे नैतिक (12) के साथ फजलगंज स्थित उचवां मलिन बस्ती में रहते थे। घर पर ही उनकी प्रेम प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। फजलगंज इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे सेल्समैन दूध देने के लिए वहां पहुंचा। मकान में ताला लगा देखा। इस पर उसने सामने वाले दुकानदार बाबूराम व राजेश से संपर्क किया।
विज्ञापन
6 of 7
ट्रिपल मर्डर कानपुर: प्रेम किशोर की बड़ी बेटी
- फोटो : amar ujala
प्रेम किशोर का फोन न उठने पर राजेश ने प्रेम किशोर के भाई प्रेम कुमार को फोन कर जानकारी दी। प्रेम कुमार गुमटी निवासी अपने बड़े राज किशोर के साथ सुबह करीब सात बजे वहां पहुंचे। ताला तोड़कर मकान में घुसे। वहां पर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व संदिग्धों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
ट्रिपल मर्डर कानपुर: प्रेम किशोर की बड़े भाई राज किशोर
- फोटो : amar ujala
बाइक लेकर भागे बदमाश, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
वारदात को अंजाम देने के बदमाश प्रेम किशोर की स्प्लेंडर बाइक भी लूट ले गए। पुलिस ने जब आसपास और चौराहों पर लगे कैमरों की फुटेज निकलवाई तो तकरीबन चार व सवा चार बजे के बीच एक बाइक पर दो शख्स गुजरते दिखाई दिए। पुलिस इनको संदिग्ध मानकर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। ऐसे में पुलिस लूट की आशंका जता रही है।