कानपुर के प्रेमपुर स्टेशन के पास मिला पांच किलोग्राम का सिलिंडर खाली है। उसे पिछले करीब 15 दिनों से इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह बात फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आई है। टीम ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट दे दी है। वहीं पुलिस के अलावा एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो समेत कई एजेंसियों ने भी मामले में इनपुट जुटाए हैं।
विज्ञापन
2 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर रखे जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया। टीम ने सिलिंडर की जांच की। पुलिस ने भी घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
3 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का दावा है कि फॉरेंसिक टीम की प्रांरभिक जांच से पता चला है कि 15 दिन से सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं हुआ था। बाकी विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट सौंपी दी जाएगी।
4 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
इधर पुलिस को यह भी पता चला है कि घटनास्थल पर आए दिन कुछ लोग आकर नशेबाजी करते हैं। एडिश्नल पुलिस कमिशनर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने कहा कि इस तरह घटना किसी ने जानबूझकर करने की कोशिश की है ताकि पुलिस और दूसरी एजेंसियां परेशान हो सकें।
विज्ञापन
5 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल जीआरपी आरपीएफ के ब्लैकस्पॉट में शामिल नहीं
एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जीआरपी या आरपीएफ के ब्लैक स्पॉट्स में घटनास्थल शामिल नहीं है। वजह है कि घटनास्थल से महज 75 मीटर की दूरी पर स्टेशन है और घटनास्थल के सामने ही रेल कर्मियों के आवास भी बने हैं। साथ ही दो दिन पहले पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ 25 किलोमीटर ट्रैक की पेट्रोलिंग भी की थी।
विज्ञापन
6 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
कानपुर-फतेहपुर रेल लाइन के बीच स्थित प्रेमपुर स्टेशन के पास लूप लाइन के रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर रखने की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में शक के आधार पर 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी को बेपटरी करने की साजिश का खुलासा करने के आदेश पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने एडिश्नल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर और डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह को दिए हैं। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब 12 लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
8 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हरीश चंदर ने बताया कि जहां सिलिंडर रखा गया, उसके सामने ही कुछ रेल कर्मियों के आवास बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सिलिडंर किसी शरारती तत्व ने शरारत करने के लिए रखा है। पुलिस उसका पता लगा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
9 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे लाइन के किनारे पड़े स्क्रैप को हटाया जाएगा
ट्रेनों को पलटाने की साजिश रचने के एक के बाद एक कई मामले सामने आने पर रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। उन्होंने आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही स्टाफ और अन्य अफसरों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न विभाग के अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता रखने के लिए कहा है। अराजकतत्व रेलवे के स्क्रैप का इस्तेमाल किसी दुर्घटना की साजिश न रचने में कर सकें, जिसके लिए उन्हें हटाने के लिए निर्देशित किया गया है।
10 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर झांसी रूट पर साबरमती एक्सप्रेस के डिरेल होने की जगह पर पटरी का टुकड़ा मिला था, जिसका इस्तेमाल करीब 20 वर्ष पूर्व होता था। इसी तरह अन्य शहरों में अराजकतत्वों ने फिशिंग प्लेट और अन्य रेलवे के स्क्रैप का उपयोग कर साजिश रची थी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे के सभी तरह के स्क्रैप को हटाने का निर्देश जारी किया गया है।
11 of 12
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
मैजिक शब्द वाले अन्य सिलिंडरों को खोज रही पुलिस
डीसीपी पूर्वी के मुताबिक, सिलिंडर पर मैजिक शब्द लिखा हुआ है। आसपास के गैस एजेंसी संचालकों से संपर्क किया गया है। उनसे पता किया जा रहा है कि मैजिक शब्द वाले सिलिंडर हाल फिलहाल में कहां-कहां सप्लाई किए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कुछ घरों में भी जांच की है। लगभग 20-25 घरों में सिलिंडर मिले हैं।
मामले में जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज की जा रही है। घटनास्थल जीआरपी के कार्यक्षेत्र में आता है। पुलिस इस मामले में जीआरपी और आरपीएफ की पूरी मदद करेगी। -हरीश चंदर एडिश्नल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था।