फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और बड़ी साजिश: 37 दिन में तीन साजिशें, कहीं किसी बड़ी वारदात के लिए ट्रायल तो नहीं; तीनों में ये..

Mon, 23 Sep 2024 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-झांसी रूट पर बोल्डर, कासगंज रेलवे लाइन पर एलपीजी सिलिंडर के बाद रविवार को हावड़ा रूट पर छोटा सिलिंडर रखकर ट्रेन पलटाने की तीसरी बड़ी साजिश नाकाम हुई है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि कहीं ये घटनाएं किसी बड़ी वारदात के लिए ट्रायल भी हो सकती हैं। तीनों जगह हुई घटनाओं में कई समानताएं हैं, जिसकी वजह से उनकी कड़ियों को एक-दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी उनका आकलन कर रहे हैं। कानपुर झांसी रूट पर भीमसेन स्टेशन के नजदीक 16 अगस्त की रात करीब 2:33 बजे रेलवे लाइन पर लोहे की पटरी फंसा दी गई थी। इसकी वजह से वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के इंजन समेत 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
आठ सितंबर को कानपुर-कासगंज रेलवे लाइन पर बर्राजपुर स्टेशन से आगे ट्रैक पर भरा एलपीजी सिलिंडेर और किनारे की ओर पेट्रोल भरी शीशी और बारूद रखा गया था। मंधना की ओर से बर्राजपुर स्टेशन को क्रॉस करते हुए जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर सिलिंडर क्षतिग्रस्त हो गया था। 

 

4 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
अब रविवार को अराजकतत्वों ने कानपुर हावड़ा रूट पर प्रेमपुर स्टेशन के आगे लूप लाइन पर एलपीजी का छोटा सिलिंडर रख ट्रेन पलटाने की साजिश रची।

 
विज्ञापन

5 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
तीनों घटनाओं में ये समानताएं
- तीनों ही घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से नजदीक हैं। साबरमती के दुर्घटनाग्रस्त होने वाली जगह पनकी हाईवे से महज सवा किलोमीटर रही। कालिंदी एक्सप्रेस के साजिश वाला स्थान शिवराजपुर टोल प्लाजा से 300 मीटर दूर था। प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर सिलेंडर रखने की दूरी फतेहपुर हाईवे से 2.1 किलोमीटर थी।

 
विज्ञापन

6 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
- साबरमती, कालिंदी एक्सप्रेस, मालगाड़ी पर जहां साजिश रची गई, वहां अधिकतर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाती है। भीमसेन स्टेशन के नजदीक, जबकि बर्राजपुर स्टेशन को क्रॉस करते ही ट्रेनें 100 किलोमीटर की गति पकड़ लेती हैं। प्रेमपुर स्टेशन के आसपास ट्रेनें 110 किलोमीटर की रफ्तार में चलती हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
- तीनों ही घटनास्थल के नजदीक चार पहिया वाहनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। आसपास के लोगों का कहना है कि देर रात में अक्सर लोग गाड़ी में बैठकर शराब पीते हैं। कई बार ट्रैक के पास भी लोगों को टहले हुए देखा गया है। पुलिस ने पूछताछ शुरू भी कर दी है।

 

8 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
जीआरपी ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) विश्राम मीणा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ ट्रेन को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी ने घटनास्थल पर कई लोगों से पूछताछ भी की। करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के बयान लिए गए। इस कार्य में पुलिस और आरपीएफ का सहयोग लिया जा रहा है। 

 

9 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी के शरारत करने की बात भी सामने आ रही है।
 
विज्ञापन

10 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। उनकी रिपोर्ट भी जल्द ही आ सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें