कानपुर में साढ़-भीतरगांव मार्ग पर शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रखा दिया। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार घायल ज्ञानवती ने बताया कि उनके छोटे बेटे अभी का मुंडन समारोह था। वह अपने पति राजू, दो बेटियों रिया व प्रिया, सास जानकी और गांव के अन्य लोगों के साथ मुंडन समारोह में उन्नाव स्थित मां चंद्रिका देवी गई हुई थीं। वहां से वापसी के समय हादसा हो गया था, जबकि उनके ससुर सिद्धि लाल घर पर ही थे। घर से चार किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया। जिसमें 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में खंती से सभी को बाहर निकाला गया। हादसा इतना विभत्स था कि जिसने भी देखा उनके रोंगटे खड़े हो गए।