यूपी के कानुपर में बुधवार को भी रुक रुक कर लगातार बारिश होती रही। हालांकि गर्मी से लोगों को इस बरसात से निजात तो ज़रूर मिली है। लेकिन लगातार बरस रहे बादल अब शहर के लिए बड़ी आफत बनते नजर आ रहे हैं। बारिश के चलते शहर भर की मुख्य सड़कों पर बरसात का पानी भर जाने से नगर निगम की पोल खुल गई है।
सड़कों पर भर गया है पानी...
जहां आने जाने वालों की सबसे बड़ी मुसीबत सड़क को पार करना हो गया है। बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो कर तालाब जैसी दिखाई दे रही है। इस दौरान गाड़ियां सड़कों पर रेंग रेंग कर चल रही है। तस्वीरों में देखे कानपुर का हाल...
विज्ञापन
2 of 5
बारिश के बाद टूटी सड़कें
भगवान भरोसे शक्कर मिल खलवा के लोग: ये देखिये! इतना पानी भरा है कि फ्रिज को उठाकर तख्त पर रखना पड़ गया। इस घर में रहनेवालों का कहना है, फ्रिज पानी में करंट छोड़ देता है। शक्कर मिल खलवा के लोगों को खतरनाक हालात में जीना पड़ रहा है। यही हाल यहां की सड़कों का हैं। बेहिसाब पानी भरा है जो बिजली के खम्बों के संपर्क में आ रहा है। अब तो यहां के लोगों की जिंदगी भगवान भरोसे है। प्रशासन की नाकामयाबी साफ़ दिख रही है। खोखले वादे और अव्यवस्था इन तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश के बाद टूटी सड़कें
गुजैनी की सूरत-ए-हाल: ये देखिये! योगी सरकार ने सड़कों को में गड्ढा मुक्त करने का जो वायदा आपसे किया था, उसे आप गुजैनी बाई पास की इस तस्वीर में देख सकते हैं। एक तो सड़क पे गड्ढा ऊपर से गड्ढे में भरा पानी और उसमें फंसी ये बस। वाह क्या कहने..!
उधर, पानी भरने के कारण कुछ गाड़ियां बीच सड़क पर ही बंद हो जा रही है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि सुबह से हो रही बारिस का शहरवासियों ने जमकर लुत्फ भी उठाया। अभी तो सावन की शुरुआत ही है आगे भी बारिश होनी ही है ऐसे में नगर निगम के लिए जलभरावसमस्या एक बड़ी चुनौती होगी।
4 of 5
कानपुर में भीषण बारिश के बाद जलभराव
बाप रे बाप! गंगापुल पर भी गड्ढे: शहर की सड़कें तो सड़कें गंगा पुल को भी सूबे का प्रशासन गड्ढा मुक्त बनाने में नाकामयाब रहा है। यकीन नहीं होता तो जाजमऊ के गंगापुल पर जाकर देखें।
सीएम योगी द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वायदा तो याद होगा जिसे काफी समय बीत चुका है उस स्टार का काम कहीं दिखाई नहीं पड़ता। क्या ये वायदा सरकार की कार्यक्षमता से बड़ा था ये एक बड़ा सवाल है ?
चमन गंज के हालात: भारी बरसात के चलते चमन गंज के अछूता नन्द पार्क के पास ये जर्जर मकान गिर गया, अच्छी बात तो ये रही की कोई घायल नहीं हुआ व जान माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ
वहीं आनंदपुरी में कुछ दिन से हो रही भारी बरसात और दिन भर बूंदाबांदी के चलते शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जगह जगह पानी जमा हो गया है।
गंगा पुल पर जाम: कानपुर से लखनऊ जाने वाली लाइन पर गंगा पुल पर जाम की तस्वीर में आप देख सकते हैं। इस पुल पर कितना भीषण जाम लगा हुआ है। यह तस्वीर गंगा पुल की है जो की कानपूर से लखनऊ आने जाने का रास्ता है।