Kanpur News: कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली महिला स्टेनो नेहा ने आत्महत्या से पहले अपनी मां से पांच बार फोन पर बात की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर दर्ज कर ली है और पेशकार व चपरासी पर लगे प्रताड़ना के आरोपों की जांच के लिए कार्यालय स्टॉफ के बयान लेगी।
कानपुर में सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो नेहा (25) ने कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदने से पहले अपनी मां से बातचीत की थी। पहला फोन मां की ओर से दोपहर 1:11 बजे आया। इसके बाद दोनों के बीच 1:52 बजे तक पांच बार फोन पर बात हुई। यह जानकारी पुलिस को नेहा की कॉल डिटेल से मिली है।
मां से पहले स्टेनो के पिता ने भी उन्हें फोन किया था। कोतवाली पुलिस माता-पिता से जानकारी जुटा रही है। सोमवार को उनके पिता की तहरीर ले ली गई है। घाटमपुर निवासी नेहा ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत कूदकर जान दे दी थी। महिला स्टेनो के परिजनों ने कोर्ट के पेशकार और चपरासी पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
2 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
पुलिस के पास आ गई है नेहा की कॉल डिटेल
कोतवाली पुलिस ने पेशकार की ओर से अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस के पास नेहा की कॉल डिटेल आ गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि आखिरी बार उनकी परिजनों से क्या बात हुई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की जानकारी के लिए कार्यालय स्टॉफ के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
साक्ष्य मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर उनके बयान भी होंगे। महिला स्टेनो ने प्रताड़ित करने की शिकायत जिन अधिकारियों से की थी, उनसे जानकारी भी जुटाई जाएगी। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि महिला स्टेनो के पिता ने तहरीर दी है। इसको दर्ज एफआईआर के साथ लगाया गया है। साक्ष्य मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
4 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
कानपुर में सीनियर डिवीजन सिविल जज अमर प्रताप चौधरी की कोर्ट में तैनात स्टेनो घाटमपुर निवासी नेहा (25) ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत कूदकर जान दे दी थी। उनकी पांच महीने पहले ही कोर्ट में तैनाती हुई थी। परिजनों ने कोर्ट के पेशकार पर डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
5 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
पेशकार पर बिना वजह प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने अन्य कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। नेहा के परिजनों को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद स्टेनो के घरवाले आ गए। उन्होंने कोर्ट के पेशकार पर बिना वजह डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
6 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर में कानूनगो हैं पिता
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि कोर्ट स्टेनो बर्रा बाईपास पर शनिदेव मंदिर के पास किराये पर रहती थीं। उनके पिता गोविंद प्रसाद फतेहपुर में कानूनगो हैं, जबकि भाई भानु प्रताप इटावा में सब इंस्पेक्टर हैं। छोटी बहन निशा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
7 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
लिफ्ट से छत पर पहुंची थी नेहा
सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट ग्राउंड फ्लोर पर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नेहा लिफ्ट के सहारे छत पर पहुंची थीं। पहली से लेकर पांचवीं मंजिल तक परिसर बंद है। छठवीं मंजिल पर कोर्ट की फाइलों की स्केनिंग की जा रही है। यहां सिर्फ स्टाफ के लोग ही आते-जाते हैं। नेहा ऊपर गईं और छत से नीचे कूद गईं। पुलिस ने शिनाख्त के लिए काफी देर तक उनके मोबाइल का लॉक खोलने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में कोर्ट के कर्मचारियों ने उनकी शिनाख्त की।
8 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
कार्यालय में हमेशा रहती थीं गुमसुम
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि नेहा हमेशा कोर्ट परिसर में गुमसुम सी रहती थीं। वह अक्सर लंच के समय बालकनी में अकेली ही खड़ी रहती थीं। उनकी अन्य स्टाफ से कम बोलचाल ही होती थी। नेहा ने छत से कूदने से पहले किसी से बात भी की थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। इस संबंध में कॉल करने वाले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस नेहा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है।
नाना ने लगाए छत से फेंकने का आरोप
नेहा के कूदने के बाद उनके घर पर सूचना दी गई। उनके नाना जय प्रकाश संखवार उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नातिन ने कूदकर जान नहीं दी है। उसे छत से फेंका गया है। उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। नेहा ने अपनी मां को पूर्व में इसकी जानकारी दी थी।