यूपी के कानपुर जिले में महिला स्टेनो ने कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला स्टेनो सीनियर डिवीजन के मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में तैनात थीं। परिवार ने पेशकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
कानपुर में सीनियर डिवीजन सिविल जज अमर प्रताप चौधरी की कोर्ट में तैनात स्टेनो घाटमपुर निवासी नेहा (25) ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत से कूदकर जान दे दी। उनकी पांच माह पहले ही तैनाती हुई थी। परिजनों ने कोर्ट के पेशकार पर डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। सीपी रघुवीर लाल, एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शनिवार दोपहर करीब दो बजे युवती के कूदने से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
2 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
खून से लथपथ पड़ी थी युवती
कोर्ट की सुरक्षा में तैनात फोर्स और कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवती खून से लथपथ पड़ी थी। उसे उर्सला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से हैलट अस्पताल रेफर करने की तैयारी के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 9
महिला स्टेनो नेहा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात स्टेनो थी नेहा
करीब एक घंटे के बाद पता चला कि युवती सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात स्टेनो नेहा हैं। एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने अन्य कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। नेहा के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने कोर्ट के पेशकार पर बिना वजह डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
4 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि कोर्ट स्टेनो बर्रा बाईपास पर शनिदेव मंदिर के पास किराये पर रहती थीं। उनके पिता गोविंद प्रसाद फतेहपुर में कानूनगो हैं जबकि भाई भानु प्रताप इटावा में सब इंस्पेक्टर है। पेशकार जूही निवासी राकेश कुमार कमल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
5 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
लिफ्ट से छत पर पहुंची थीं नेहा भीड़ में कर्मचारियों ने पहचाना
सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट ग्राउंड फ्लोर पर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नेहा लिफ्ट के सहारे छत पर पहुंची थीं। पहली से लेकर पांचवीं मंजिल तक परिसर बंद है। छठवीं मंजिल पर कोर्ट की फाइलों की स्कैनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
यहां सिर्फ स्टाफ के लोग ही आते-जाते हैं। नेहा ऊपर आकर छत से नीचे कूद गईं। पुलिस ने शिनाख्त के लिए काफी देर तक उनके मोबाइल का लॉक खोलने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में कोर्ट के कर्मचारियों ने उनकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
7 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
कार्यालय में हमेशा रहती थीं गुमसुम
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि नेहा हमेशा कोर्ट परिसर में गुमसुम सी रहती थीं। वह अक्सर लंच के समय बालकनी में अकेली ही खड़ी रहती थीं। उनकी अन्य स्टाफ से कम बोलचाल ही होती थी। नेहा ने छत से कूदने से पहले किसी से बात भी की थी।
8 of 9
Kanpur Steno Death Case
- फोटो : amar ujala
इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। इस संबंध में कॉल करने वाले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस नेहा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है। नेहा के पास से ऑफिस और घर की चाभी और मोबाइल मिला है।
सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो ने कोर्ट परिसर की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।- रघुवीर लाल, पुलिस कमिश्नर