फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास पर महाभारत: स्कूल के नाम पर भिड़े 'हाथ और फूल', पार्षद ने दिखाई चप्पल तो अमिताभ बाजपेई ने जोड़े हाथ

Thu, 14 May 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: परमट में स्कूल शिलान्यास को लेकर सपा और भाजपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की और चप्पल दिखाने का मामला सामने आया है। विधायक अमिताभ बाजपेई की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

कानपुर में परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास को लेकर बुधवार को सपा और भाजपा नेता भिड़ गए। गालीगलौज और धक्कामुक्की हो गई। विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठ गए। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने चप्पल दिखाई, तो बाजपेई ने हाथ जोड़ लिए। बोले कि अब आप लोग इस स्तर पर आ गए हैं। हालात बिगड़ते देख पुलिस विधायक को स्वरूपनगर थाने ले गई। यहां सपा के दूसरे विधायक और समर्थक पहुंच गए।

परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय का 15 मई को शिलान्यास होना है। इसके लिए बुधवार सुबह 10 बजे सपा समर्थकों की ओर से मजदूर लगाकर सफाई कराई जा रही थी। भाजपा नेता सुरेश अवस्थी समर्थकों के साथ पहुंचे और काम बंद कराकर मजदूरों को भगा दिया। यह जानकारी विधायक बाजपेई को मिली, तो समर्थकों के साथ पहुंचे। इसके बाद हंगामा ने शुरू हो गया।

विज्ञापन

2 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

अवस्थी ने पैर छूने के लिए इशारा भी किया
विधायक धरने पर बैठ गए, तो भाजपा नेता सुरेश अवस्थी के समर्थन में आए लोगों ने घेर लिया। पार्षद जायसवाल ने चप्पल दिखाई, तो बाजपेई खड़े हो गए। बोले कि हम लोग गांधीवादी हैं। इस स्तर पर नहीं आएंगे। बाजपेई ने कहा कि अवस्थी ने पैर छूने के लिए इशारा भी किया, तो हमने कहा कि पैर भी छू लेंगे। पहले यह बताएं गरीब मजदूर, सुपरवाइजर को क्यों मारा?

विज्ञापन

3 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

समर्थक एक-दूसरे से गाली-गलौज करते रहे
हंगामा चल ही रहा था कि दूसरे सपा के नेताओं को खबर लगी।  सोशल मीडिया पर की सपा कार्यकर्ताओं से पहुंचने के लिए कहा गया। गंभीर टकराव की स्थिति आने लगी। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान भाजपा और सपा के समर्थक एक-दूसरे से गाली-गलौज करते रहे। सपा नेताओं के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से खबर दूसरी जगह फैली, तो दोनों तरफ समर्थक बढ़ने लगे।

4 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

सपाइयों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी
स्थिति को देखकर पुलिस विधायक को लेकर पहले ग्वालटोली की तरफ लेकर गई। वहां से पुलिस लाइन जाने लगी। इसके बाद स्वरूपनगर थाने लेकर आ गई। तब तक सपा विधायक नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, कैंट विधायक हाजी मो. हसन रूमी, वरिष्ठ सपा नेता सम्राट विकास, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू थाने पहुंच गए। सपाइयों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन

5 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

विद्यालय का भवन जर्जर है। बिजली कनेक्शन भी कटा है। कार्य को अटकाया जा रहा है। भाजपा नेता ने मजदूर को मारा और सुपर वाइजर से अभद्रता की है। डीसीपी सेंट्रल के यहां तहरीर दे दी है।  -अमिताभ बाजपेई, सपा विधायक आर्यनगर

विज्ञापन

6 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

विधायक बड़बोलापन दिखा रहे हैं। विद्यालय परिसर में सांसद निधि से भी काम होना है। अगर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं, तो उसका वीडियो दिखाएं।  -सुरेश अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता

विज्ञापन

7 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

नेताओं के हंगामे से बच्चे आए दहशत में
सपा और भाजपा के हंगामे के चक्कर में स्कूल के बच्चे दहशत में आ गए। कक्षा में बैठे बच्चों ने सपा और भाजपा नेता और कार्यकर्ता को एक-दूसरे को धमकाते, अपशब्द कहते सुना तो घबरा गए। बच्चों ने नेताओं को दूसरे को चप्पल दिखाते भी देखा। वह कक्षा के दरवाजे के कोने में दुबक गए और लोगों को डरी-डरी नजरों से देखते रहे। बाद में पुलिस ने बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला और उन्हें समझाया, दिलासा देकर घर भेजा। बाद में स्कूल का दरवाजा बंद कर दिया।

8 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बड़ी घटना को बचाया
परमट के विद्यालय परिसर में सपा और भाजपा के लोगों के आमने-सामने आ जाने से मारपीट के अलावा कोई बड़ी घटना हो सकती थी। विधायक अमिताभ बाजपेई के साथ लोगों की संख्या कम रही और भाजपा के समर्थक बड़ी संख्या में आ गए। स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस ने विधायक को वहां से निकाला। घटना स्थल से दूरी बढ़ाने के लिए विधायक बाजपेई को स्वरूपनगर थाने आ गए। वहां पर सपा के दूसरे विधायक भी पहुंच गए।

विज्ञापन

9 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा - फोटो : amar ujala

बवाल की आशंका पर चार थानों का फोर्स, पीएसी रही तैनात
परमट क्षेत्र के सरकारी स्कूल में बवाल की आशंका पर ग्वालटोली, कर्नलगंज, नवाबगंज, कोहना थाने का पुलिस तैनात रहा। एसीपी कर्नलगंज चित्रांशु गौतम ने विधायक व उनके समर्थकों को शांत कराया। विधायक ने एसीपी पर चमचागिरी करने का आरोप लगाया। करीब ढाई घंटे तक फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें