फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Robbery And Murder: करीबी पर शक…CCTV में 500 मीटर दूर दिखाई पड़ा संदिग्ध, नहीं मिलीं अलमारी की चाबियां

Thu, 10 Jul 2025 06:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime News: क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दोपहर में तीन से चार बार एक काली कार पार्क के पास से गुजरी थी। अंदेशा है कि उसमें कोई सवार होकर आया था और उसने बाकायदे पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उस कार की जानकारी भी कर रही है।
विज्ञापन
1 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
Kanpur Murder Case: कानपुर के रामबाग में बुजुर्ग महिला से हत्या और लूटपाट के मामले में शक की सुई जान पहचान वालों पर जा रही है। घटनास्थल और अलमारी वाले कमरे में वस्तुओं से छेड़छाड़ नहीं की गई है, जबकि अलमारी और कुछ जगहों पर फॉरेंसिक टीम को अंगुलियों के निशान मिले हैं। वहीं, पुलिस ने देर रात तक एक किलोमीटर के क्षेत्र में 80 सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध युवक बैग लेकर तेजी से जाता हुआ नजर आया है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि वह घर के अंदर गया था या नहीं, इसकी जानकारी की जा रही है।सुनील कृष्ण मिश्रा का मकान रामबाग पार्क वाली गली में है। इस गली की चौड़ाई महज 12 फीट है। घर के सामने और अगल-बगल चार मंजिला मकान है।
विज्ञापन

3 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
नजदीकी और जान पहचान वालों पर खड़े हो रहे सवाल
उनके मकान में पतली सी गली और फिर खड़ा हुआ जीना ऊपर की ओर गया है। अंजान या क्षेत्र की जानकारी न रखने वाला एक बार वारदात को करने से डरेगा, जबकि घटना भरी दोपहर में हुई है। ऐसे में सवाल नजदीकी और जान पहचान वालों पर खड़े हो रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचना परिवार की जगह पड़ोसियों ने दी थी।

4 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
इस बिंदु पर पुलिस तहकीकात कर रही है। क्षेत्र के लोगों से हुई पूछताछ में उन्होंने किसी तरह के शोर शराबे और आवाज सुनाई देने से इन्कार किया है। एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को कुछ फिंगर प्रिंट भी मिले हैं। कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
बुजुर्ग महिला की चूड़ियां टूटी हुईं मिलीं
फॉरेंसिक जांच में बुजुर्ग महिला की तीन से चार चूड़ियां टूटी हुई मिली हैं। यह संभवत: उनके बेड पर गिरने या पति द्वारा उनको हिलाने डुलाने से टूट सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक बुजुर्ग महिला के गर्दन और अन्य हिस्सों में किसी तरह कोई चोटों के निशान नहीं मिले हैं। वृद्धा के मुंह से हल्का खून भी आया था। पुलिस के अधिकारी हृदय रोग विशेषज्ञ और पोस्टमार्टम के डॉक्टरों से विचार विमर्श करने की तैयारी में हैं। डरने की वजह से बुजुर्ग महिला का रक्तचाप बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
लूट और हत्या की धाराओं में हुई रिपोर्ट
रामबाग में बुजुर्ग महिला प्रेमलता मिश्रा की हत्या कर हुई लूटपाट में बजरिया पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई पति सुनील कृष्ण मिश्रा की तहरीर पर हुई। इसमें लूट, हत्या समेत अन्य गंभीर धाराएं लगी हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अक्सर घर पर आने वाले दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पता चला कि दो दिन पहले उनके यहां किसी काम से मजदूर भी आए थे। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

7 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
कहां गईं अलमारी की चाबियां
पुलिस और फॉरेंसिक की जांच में अलमारी को चाबी से खोलने की जानकारी हुई है। देर शाम तक चाबी की तलाश हुई, लेकिन मिली नहीं। बजरिया के थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग ने पहले बताया था कि अलमारी की चाबियां उनकी पत्नी के पास रहती थी, जबकि उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। घर में कैश पत्नी की बीमारी की वजह से रखते थे।

8 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
पांच साल पहले छोटे बेटे की हुई थी मौत
प्रेमलता के भाई हरी शंकर त्रिवेदी ने बताया कि उनके सबसे छोटे बेटे नवीन कृष्ण मिश्रा की 2020 में मौत हो गई थी। वह माता और पिता के साथ ही रहता था। उसने आईआईटी से बीटेक किया था।

9 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
वारदात में शामिल करीबी को लेकर उठ रहे सवाल
  • आरोपी को संभवत: पता था कि मुख्य द्वार और ऊपर वाले कमरे का दरवाजा रहता है खुला
  • गहने वाली अलमारी में ही धावा क्यों बोला, घर में अन्य सामान बिल्कुल भी नहीं था बिखरा
  • बुजुर्ग के घर से बाहर जाने की क्या आरोपी को जानकारी थी
  • वृद्धा ने क्या आरोपी को पहचान लिया था, इसी कारण तो नहीं हुई हत्या
  • कहीं आरोपी को पहचानने के कारण ही बुजुर्ग महिला ने शोर नहीं मचाया
  • कमरे की लाइट बंद कैसे हुई, बुजुर्ग तो चालू करके गए थे।
विज्ञापन

10 of 10
Kanpur Robbery And Murder - फोटो : amar ujala
काली कार से चक्कर किसने लगाए
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दोपहर में तीन से चार बार एक काली कार पार्क के पास से गुजरी थी। अंदेशा है कि उसमें कोई सवार होकर आया था और उसने बाकायदे पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उस कार की जानकारी भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें