फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रो. पाठक बोले- किसी की पीड़ा नहीं समझ रहे हैं तो आपके सर्टिफिकेट किसी काम के नहीं

Wed, 09 Jul 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे चमके।
विज्ञापन
1 of 5
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
शिक्षित और बुद्धिमान होने में काफी फर्क है। डिग्री पाकर आप शिक्षित तो हो सकते हैं, लेकिन यह आपकी बुद्धिमत्ता का प्रमाण नहीं है। अगर आप किसी की पीड़ा नहीं समझ रहे हैं तो आपके सर्टिफिकेट किसी काम के नहीं हैं। यह बातें बुधवार को अमर उजाला, सीएसजेएमयू और एक्सिस कॉलेज के सहयोग से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह-2025 में मुख्य अतिथि और छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कही।

उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान होना बेहद जरूरी हैं। अपनी परेशानी को एक दूसरे से शेयर करें। मोबाइल की दुनिया से बाहर आकर वास्तविक दुनिया में जीएं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखें। सीएसजेएमयू में आयोजित समारोह में यूपी, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. पाठक के साथ एक्सिस कॉलेज की डॉ. शुभा जैन, एडवांस ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सीएस भार्गव, मैक के निदेशक रमन शर्मा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में अमर उजाला की ओर से पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता खबरों के लिटिल मास्टर-2 के विजेता विद्यार्थियों और अधिक भागीदारी करवाने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान मंच पर विद्यार्थियों को बुलाकर मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। सम्मान पाकर छात्रों के मन में उत्साह भर गया। कार्यक्रम के दौरान एक्सिस कॉलेज की डॉ. शुभा जैन ने कहा कि कॉलेज में इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार छात्रों को तैयार किया जाता है। दस्तक क्लासेज के धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वह पढ़ाते नहीं सिखाते हैं।

4 of 5
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक संकट में छात्रों का साथ नहीं छोड़ा जाता। मैक के निदेशक रमन शर्मा ने कहा कि अगर एनिमेशन, मल्टीमीडिया, गेमिंग की दुनिया में बढ़ना चाहते हैं तो संस्थान से जुड़ सकते हैं। इस मौके पर एडवांस कॉलेज से सचिन भार्गव, मैक से अभिषेक शुक्ला, दस्तक क्लासेज से धर्मेंद्र सिंह, एक्सिस कॉलेज से अमित सब्बरवाल और राधिमा शुक्ला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रतीक ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
इनका रहा सहयोग
यस पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर, केडीएमए वर्ल्ड स्कूल, दीनानाथ ग्रुप, मैक कानपुर माया एकेडमी ऑफ एडवांस्ड क्रिएटिविटी, एडवांस ग्रुप ऑफ कॉलेजेस नारामऊ, ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्यामनगर, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल गूबा गार्डन, कामद एजुकेशन सेंटर, लॉफिंग बुद्धा एकेडमी, डे बोर्डिंग स्कूल, स्टेपिंग स्टोन्स इंटरनेशनल स्कूल रतनलालनगर, सूबेदार पब्लिक इंटर कॉलेज पिपौरी, राधा कृष्णा मेमोरियल एजुकेशन सेंटर रतनलालनगर, मर्सी मेमोरियल स्कूल किदवईनगर, एचपी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सेक्टर-12 जूही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें