फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Cricket: कल से शुरू होगी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, शहरियों में उत्साह, ये रहा मैच का शेड्यूल

Fri, 09 Sep 2022 09:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज 10 सितंबर से होगा। क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों को एक ही टूर्नामेंट में खेलता देखने को लेकर शहरियों में बहुत उत्साह है। कई टीमें अभी तक लैंडमार्क समेत अन्य होटलों में पहुंच चुकी हैं। शेष टीमें शुक्रवार को आ जाएंगी। श्रीलंका, इंडिया समेत अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने ग्रीनपार्क में अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

गुरुवार को सुबह के सत्र में श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाड़ियों ने चार घंटे तक जमकर पसीना बहाया। तिलकरत्ने दिलशान ने लंबे-लंबे शॉट खेले। चमिंडा वास ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। अभ्यास से खिलाड़ियों ने फुटबॉल भी खेला। शाम को ग्रीनपार्क में दूधिया रोशनी में सुरेश रैना, मुनाफ पटेल, सचिन, युवराज, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, यूसुफ पठान, राहुल शर्मा, मनप्रीत गोनी, राजेश पवार, प्रज्ञान ओझा ने अभ्यास किया। ग्रीनपार्क हॉस्टल के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की। 
विज्ञापन

2 of 5
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
ये खिलाड़ी आए शहर 
गुरुवार को श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, दवे मोहम्मद, विलियम पर्किंस, किर्क एडवार्ड्स, देवेंद्र बिशू, नरसिंह देवनारायण स्वरूप नगर स्थित रॉयल क्लिफ होटल पहुंचे। सुबह इंडिया लीजेंड्स के सुरेश रैना, मुनाफ पटेल व शाम को युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी समेत अन्य खिलाड़ी होटल लैंडमार्क पहुंचे। साउथ अफ्रीका की टीम शाम को लैंडमार्क पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
फ्लड लाइट की हुई जांच 
ग्रीनपार्क में दिन में फ्लड लाइट की टेस्टिंग की गई और 18 नए बल्ब लगाए गए। शुक्रवार को अन्य फ्लड लाइटों की भी टेस्टिंग की जाएगी। पुराने प्लेयर्स पवेलियन से लेकर मीडिया सेंटर तक का काम शुक्रवार सुबह तक खत्म होने की उम्मीद है।

4 of 5
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 मैच - फोटो : अमर उजाला
मैच का शेड्यूल
10 सितंबर को इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
11 सितंबर को बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज
11 सितंबर को श्रीलंका बनाम आस्ट्रेलिया
12 सितंबर को न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
13 सितंबर को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
14 सितंबर को इंडिया बनाम वेस्टइंडीज
15 सितंबर को बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मैच के दौरान डॉक्टरों की 10 टीमें लगेंगी
क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की देखभाल के लिए डॉक्टरों की 10 टीमें लगाई गई हैं। खिलाड़ियों के लिए चिकित्सीय व्यवस्था अलग रहेगी। इसके लिए ग्रीनपार्क के डायरेक्टर पवेलियन और उर्सला में सेफ हाउस बनाया गया है। एसीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि स्टेडियम के आसपास के नर्सिंगहोमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्टेडियम के अंदर छह एंबुलेंस लगाई गई हैं। तीन एंबुलेंस की व्यवस्था स्टेडियम के बाहर रहेगी। गुरुवार को डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चिकित्सीय व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें