रात करीब तीन बजे पिकअप का पहिया बदलने के बाद सभी लोग विंध्याचल मंदिर जाने के लिए पिकअप में बैठे... हमने मां का जयकारा लगाया और आगे बढ़ने वाले ही थे कि एक जोरदार धक्का लगा और मेरी आंखें बंद हो गईं। जब आंखें खुली तो खुद को सड़क पर पाया। आसपास परिवार के लोगों की खून से लथपथ लाशें बिखरी थीं। घायल दर्द से कराह रहे थे। आंखों के सामने ही ट्रक चालक वहां से भाग रहा था, लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाया.. हादसे की व्यथा हैलट में भर्ती आकाश ने बताई। आकाश कशक का भाई है। बहन को खोने के बाद वह टूट गया है।
विज्ञापन
2 of 10
हादसे में घायल आकाश
- फोटो : अमर उजाला
उस्मानपुर में मचा कोहराम
सुनील व उनकी बड़ी बहन गुड़िया, साली कशक और मां तारा की मौत की खबर सुनकर उस्मानपुर कॉलोनी में कोहराम मच गया। अपनों का शव देख सुनील का साला आकाश बोला मेरी बड़ी बहन रेनू का तो सब कुछ खत्म हो गया। हादसे में न तो उसका पति बचा न सास और न ही बहन। उसके तीन छोटे बच्चों का क्या होगा।
विज्ञापन
3 of 10
Kanpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
सभी के सिर की टूट चुकी थीं हड्डियां
पांचों के शवों का रविवार को डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. विनीत सोनकर, डॉ. नवनीत चौधरी के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार चोटें लगने के कारण अधिक खून बहने से सबकी मौत हुई है।
4 of 10
मृतक गुड़िया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सभी के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस का मानना है कि ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार सभी लोग एक झटके में सिर के बल सड़क पर गिर गए थे। उनके सिर की कई हड्डियां टूट मिली हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Kanpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
खड़े पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत, 10 घायल
कानपुर के चकेरी में अहिरवां फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात तीन बजे एक खड़े पिकअप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया।
विज्ञापन
6 of 10
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शव मोर्चरी भिजवाए। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी समेत सभी उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उसके बाद घायलों से मिले। उस्मानपुर नौबस्ता निवासी सुनील पासवान(45) की बेटी प्रांसी का रविवार को मुंडन संस्कार था।
विज्ञापन
7 of 10
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए वह शनिवार रात करीब डेढ़ बजे अपनी मां तारा(65) के अलावा अपने पूरे परिवार के साथ पिकअप से विंध्याचल के लिए रवाना हुए। जब वह अहिरवां फ्लाईओवर पर पहुंचे थे तभी पिकअप का एक टायर पंचर हो गया। चालक आशीष(25) पिकअप का टायर बदलने लगे।
8 of 10
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
टायर बदलने के बाद जब भी गाड़ी बैठ गए और आशीष ने गाड़ी स्टार्ट की। तभी पीछे से एक ट्रक रौंदते हुए गुजर गया। जिसमें तारा, सुनील, आशीष के अलावा तारा की बेटी गुड़िया(40) व सुनील की साली कशिश(17) की मौत हो गई।
9 of 10
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले कांशीराम में एडमिट कराया। वहां से वह हैलट रेफर किए गए। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
घायलों का इलाज जारी, मृतकों में एक परिवार के चार लोग
हादसे में दस लोग घायल हुए हैं। जिसमें आकाश, प्रिंस, प्रथम, वैष्णवी, रानी, रीता, रेखा, प्रिया, कुटपुट व रेनू शामिल हैं। सीएम ने भी इन सभी से मुलाकात कर हाल जाना। हैलट प्रशासन को निर्देशित किया है कि वह इनका बेहतर इलाज करें। मृतकों में चार एक ही परिवार के हैं। तारा, सुनील, कशिश व गुड़िया सभी एक ही परिवार के हैं।