फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश हत्याकांड: जिस हाथ से बहन को छुआ…वही काट डाला, CCTV से बचने को बिना नंबर ई-रिक्शा से ढोए शव के टुकड़े

Tue, 02 Sep 2025 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में दोस्ती में दगाबाजी के शक में ऋषिकेश की हत्या कर आरोपियों ने शव के टुकड़े गंगा में फेंके थे। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए बिना नंबर वाली ई-रिक्शा से शव ढोकर आरोपी लालबंगला की गलियों से होते हुए गंगा पुल तक पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 11
ऋषिकेश हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कानपुर में कार चालक ऋषिकेश के दोस्त हत्यारोपी शिवकटरा निवासी मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश और रिशू वर्मा को चकेरी पुलिस ने सोमवार को काकोरी के जंगल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामले में चार आरोपी फरार हैं।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने से लेकर शव को ठिकाने लगाने तक की बात स्वीकारी है। आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस और ऑपरेशन त्रिनेत की नजरों से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने के लिए बिना नंबर वाले ई-रिक्शे का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

2 of 11
गंगा में शव के टूकड़े तलाशती पुलिस - फोटो : amar ujala
गंगा पुल तक पहुंचने के लिए अंदरूनी रास्ता चुना
उसे पवन लेकर आया था। वहीं शव को ठिकाने लगाने के लिए जिन बोरियों में भरकर गंगा में फेंका गया। उसे डॉनी लेकर आया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गंगा पुल तक पहुंचने के लिए मेन रोड का रास्ता न चुनकर लाल बंगला, केडीए कॉलोनी की अंदरूनी गलियों से होते हुए जाजमऊ गंगापुल गए थे।
विज्ञापन

3 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : amar ujala
बॉबी ने हंसते हुए बनाया था वीडियो
यहां पुल पर अंधेरे का फायदा उठाकर सिर और धड़ वाली बोरियों को पुल से नीचे फेंक दिया था। पिटाई से लेकर गर्दन काटने तक का वीडियो बॉबी ने हंसते हुए बनाया था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।

4 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
फरार चल रहे सगे भाई समेत अन्य की तलाश
आरोपियाें का कहना था कि ऋषिकेश ने दोस्ती में दगाबाजी की थी। उन आरोपियों में शामिल एक जिलाबदर शातिर की बहन से उसके प्रेम संबंध थे। इसी कारण हत्या की गई। फरार चल रहे सगे भाई पवन मल्लाह, उसका छोटा भाई बाॅबी मल्लाह, सत्यम गौतम व डौनी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

5 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : amar ujala
जिस हाथ से बहन को छूआ, उसे काट नाचा था मुख्य आरोपी
आरोपियों के मुताबिक पहले ऋषिकेश के सारे कपड़े उतारकर पीटा। वह देख लेने की धमकी देने लगा तो मुख्य आरोपी ने कहा कि तेरी वजह से लोग मेरी बहन को लेकर कमेंट करते हैं। तेरी हिम्मत कैसे हुई उसे छूने की.. इसी हाथ से तूने मेरी बहन को छुआ था ...इतना कहकर ऋषिकेश का हाथ काट दिया। उसे तड़पता देखकर मुख्य आरोपी ने जमकर शराब भी पी और नाचा। इस दौरान वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

6 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिलाबदर होने का फायदा उठाकर बनाए प्रेम संबंध
वर्ष 2024 में शिवकटरा में ही रहने वाली एक महिला के बेटे के पैर में मृतक ऋषिकेश व एक अन्य युवक ने गोली मार दी थी। चकेरी थाने में दोनों पर हत्या के प्रयास कि रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उन्हें जेल भी भेजा गया था। बाद में चार से ज्यादा अपराधिक मुकदमे होने के चलते युवक को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था।
विज्ञापन

7 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : amar ujala
पीएसी मोड में ताबड़तोड़ फायरिंग कर चर्चा में आया
इसी दौरान ऋषिकेश का उस युवक के घर आना-जाना ज्यादा होने लगा और उसकी बहन से प्रेम संबंध हो गए। वापस लौटने पर उसने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उस युवक ने साथियों संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वर्चस्व बनाने के लिए बीते दिनों पीएसी मोड में ताबड़तोड़ फायरिंग कर वह चर्चा में आया था।

8 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
कानपुर में शिवकटरा से लापता कार चालक ऋषिकेश को आरोपी की सिर कटी निर्वस्त्र लाश महाराजपुर के डोमनपुर में गंगा किनारे मिली। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में काकोरी में हत्या करने और गंगा पुल से शव फेंकने की बात स्वीकारी है।  बताया कि हत्या करने के बाद काकोरी से शव के टुकडों वाली बोरियों को गाड़ी से छह किमी दूर गंगा पुल लाए।

9 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बॉबी और पवन को लेकर मौके पर पहुंची थी पुलिस
यहां से शव को उफनाई गंगा में नीचे फेंक दिया। जो कि बहता हुआ करीब 22 किमी दूर डोमनपुर पहुंच गया। रविवार शाम को शव दिखने के बाद नाविकों की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जाजमऊ पुल के पास गंगा में युवक ऋषिकेश को तलाश कर रही चकेरी पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। चकेरी पुलिस दो आरोपी बॉबी और पवन को लेकर मौके पर पहुंची।

10 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala
चेहरों पर जरा सी भी सिकन नहीं दिखी
यहां दोनों ने शव देखने के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी बोले उसे प्यार मोहब्बत से दूर रहने को कई बार समझाया था। समझाने के बाद भी नहीं माना इसलिए उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और साजिश के तहत साथ ले जाकर हत्या कर डाली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान दोनों के चेहरों पर जरा सी भी सिकन नहीं दिखी।
विज्ञापन

11 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala
अलग-अलग बोरियों में भरकर शव गंगा में फेंका
पहचान छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर और बिना कपड़ों वाले धड़ को अलग-अलग बोरियों में भरकर जाजमऊ गंगा पुल से नीचे फेंक दिया था। युवक का सिर रविवार को महाराजपुर के डोमनपुर में गंगा किनारे मिला। चकेरी पुलिस सोमवार को इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें