फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाठग ने SIT सामने उगले राज, सोनू सूद से था 1.5 करोड़ का करार, 33 खातों और चार पार्टनरों के नाम का खुलासा

Wed, 10 Dec 2025 07:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाठग रवींद्रनाथ सोनी ने एसआईटी को बताया कि उसका अभिनेता सोनू सूद से 1.5 करोड़ रुपये का करार था। उसने चार पार्टनरों के नाम का भी खुलासा किया है, जबकि पुलिस उसके 33 बैंक खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
कानपुर में महाठग रवींद्रनाथ सोनी ने एसआईटी के सामने राज उगले हैं। उसने बताया कि उसका सोनू सूद से डेढ़ करोड़ रुपये में करार हुआ था। खली को केवल प्रमोशन के लिए बुलाया था। उनसे किसी तरह का कोई करार नहीं हुआ था। इसके साथ ही चार पार्टनर के नाम भी बताए हैं। यह बिहार, गुजरात और चेन्नई के रहने वाले हैं। पुलिस उन्हें नोटिस जारी करेगी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को 33 खातों के बारे में पता चला है। इनमें ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, रवींद्रनाथ सोनी का पीड़ितों से उसका सामना कराया गया तो उसने कुछ जानकारियां दी हैं। उसका कहना है कि ब्लू चिप कंपनी में बिहार का विभाष त्रिवेदी, गुजरात का मोहन व हितेश और चेन्नई का सूरज पार्टनर थे। सूरज कुछ दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों से मिलकर गया है। उसने किसी तरह की जानकारी नहीं दी थी। अब पूछताछ में सोनी ने उसके बारे में बहुत कुछ बताया है। एसआईटी सभी की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

2 of 7
खली और सोनू सूद के साथ मौजूद ठग - फोटो : amar ujala
दिल्ली में की पढ़ाई, पहली नौकरी बैंक में मिली
एसआईटी अधिकारियों के मुताबिक, रवींद्रनाथ सोनी ने दिल्ली से बीकॉम और आईआईपीएम से एमबीए किया। पिता रक्षा मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर थे जबकि छोटा भाई राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर है। बहन मालवीयनगर में रहती है। रवींद्रनाथ सोनी को पहली नौकरी एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में मिली। फिर हैदराबाद की कंपनी में सेल्स मार्केटिंग का कार्य किया।
विज्ञापन

3 of 7
खली और सोनू सूद के साथ मौजूद ठग - फोटो : amar ujala
फॉरेन एक्सचेंज की कंपनी में नौकरी की
यहां के बाद दुबई के रैक बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर रहा। यहां दस हजार दिरहम के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलीं। एक साल बाद वहां की एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्य किया। वेतन 30 से 40 हजार दिरहम पहुंच गया। उसकी दोस्ती बैंक और इंश्योरेंस सेक्टर के लोगों से हो गई। उसने फॉरेन एक्सचेंज की कंपनी में नौकरी की। इसके बाद खुद की कंपनी बनाने की योजना बनाई।

4 of 7
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
चारों पार्टनर का कंपनी में जिक्र किया
सेल्स मैनेजर, चैनल पार्टनर और अन्य लोगों को शामिल किया। पहली कंपनी मॉरिशस में बनाई। इसके बाद दुबई में उसका बड़ा सेंटर तैयार किया। इस सेंटर में नेताओं, अभिनेता और खिलाड़ियों को आमंत्रित किया। यह भव्य आयोजन था जिसकी वजह से काफी संख्या में लोग ब्लू चिप कंपनी से जुड़ते चले गए। एसआईटी अधिकारियों के मुताबिक रवींद्रनाथ सोनी ने चारों पार्टनर का इसी कंपनी में जिक्र किया है।
विज्ञापन

5 of 7
जानकारी देते सीपी रघुबीर लाल - फोटो : amar ujala
देहरादून में फूड प्रोसेसिंग का करने जा रहा था कार्य
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रवींद्रनाथ सोनी देहरादून में फूड प्रोसेसिंग का कार्य करने जा रहा था। उसने यहां पर भी कई लोगों को जुटा लिया था। देहरादून, दिल्ली और एनसीआर के कई लोग उसके संपर्क में थे। उससे जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी और उसके लेनदेन वाले 33 खातों का पता चला है। इन खातों को कौन कौन संचालित कर रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
महिला मित्र और बेटी के संबंध में सवाल जवाब किए
पूछताछ में उसने बताया है कि उसके पास केवल 300 निवेशक थे, जिन्होंने 80 से 90 करोड़ रुपये लगाए थे। यह रकम ईक्विटी और शेयर मार्केट में लगाई गई थी। पुलिस अधिकारियों ने महाठग से अमेरिका में रहने वाली गुरमीत के बारे में पूछताछ की। पुलिस को उस महिला के महाठग के बैंक खातों को संचालित करने की जानकारी हुई है। पुलिस ने परिवार की डिटेल हासिल की। महिला मित्र और बेटी के संबंध में सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ठग रवींद्र नाथ सोनी के साथ अभिनेता सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों के सामने हाथ जोड़कर खड़ा रहा सोनी
एसआईटी ने सोनी का सामना कुछ पीड़ितों से कराया जिसपर उन लोगों ने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान सोनी हाथ जोड़े खड़ा रहा। दुबई के कपड़ा कारोबारी अबरार सिद्दीकी ने कहा कि दुबई में पैर छुआ करते थे अब पांच करोड़ रुपये हड़पकर भूल गए। सोनी ने तुरंत उनके पैर छुए और माफी मांगी। महाठग ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। देहरादून में कचौड़ी और खस्ते की दुकान लगाकर परिवार पाल रहा था। पहली पत्नी को 25 लाख रुपये नकद और गुरुग्राम में 90 लाख रुपये का फ्लैट दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें