Kanpur Crime News: कानपुर में घर के बाहर सो रहे युवक की बर्बरता से हत्या कर दी गई। जबकि कमरे के अंदर सो रही पत्नी और बुजुर्ग मां को वारदात की भनक तक नहीं लगी। पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Kanpur Murder News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ इलाके में युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह घर के बाहर सो रहा था, जबकि पत्नी और बुजुर्ग मां कमरे के अंदर थे। उन्हें हत्या की भनक तक नहीं लगी। रविवार की सुबह दरवाजा खोलते ही चारपाई पर खून से लथपथ पति का शव देख कर चीख पड़ी। उसका रोना पीटना सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य हासिल किए। पत्नी ने गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके लड़के पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगी हैं।
लक्ष्मणखेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र पासी (32) ट्रैक्टर-ट्रॉली और थ्रेसर मशीन चलाता था। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली और थ्रेसर मशीन उसी के थे। शनिवार की रात वह घर के पीछे खुले में चारपाई पर सो रहा था, जबकि मां चंद्रावती, पत्नी रीना देवी, पांच साल का बेटा ओनल कमरे के अंदर थे।
विज्ञापन
2 of 9
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी रीना के मुताबिक घर का काम निपटाने के बाद वह रात करीब 11:30 बजे बेटे को लेकर अंदर सोने चली गईं। रविवार तड़के बाहर निकलीं तो चारपाई में पति का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस को बताया कि बीते सप्ताह पहले थ्रेसर से गेहूं कटाई करने में डीजल के रुपये देने को लेकर गांव के ही कीरत कुमार उर्फ बड़कऊ, उसके भाई राजू व कीरत के बेटे रवि से पति का विवाद हुआ था। तब से तीनों पति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने सोते समय सिर पर भारी वस्तु मारकर पति की हत्या की है।
विज्ञापन
3 of 9
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना पर साढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। रीना ने शव को पोस्टमार्टम ले जाने से रोक दिया। पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के समझाने पर मानी। करीब छह घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एडीसीपी महेश कुमार, एसीपी रंजीत कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। साढ़ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने बताया पत्नी रीना की तहरीर पर कीरत कुमार उर्फ बड़कऊ, उसके भाई राजू व कीरत के बेटे रवि पर हत्या करने व एससी-एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।
4 of 9
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
धुला आंगन, गीला सलवार और तौलिया कर रहे इशारा
साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में हुई धर्मेंद्र पासी की हत्या में करीबी का हाथ होने की संभावना है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस पहलु पर भी जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मौका मुआयना करने पर धुला हुआ आंगन, गीली सलवार और तौलिया, एक कोने पर हत्या में इस्तेमाल हुआ लकड़ी का भारी गुटका मिला है, जिनको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से काफी कुछ साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 9
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पुलिस धर्मेंद्र के घर पहुंची तो उन्हें आंगन और कमरा धुला हुआ मिला। इसके लिए सबमर्सिबल पंप और पाइप का इस्तेमाल किया गया। चारपाई पर पड़े शव और कमरे के पास बना आंगन भी गीला था। कुछ पानी कमरे के अंदर रखे बक्से और मेज के नीचे मिला। आंगन के एक छोर पर बने बाथरूम में गीली सलवार और तौलिया टंगा हुआ नजर आया। पुलिस की जांच में शक की सुई नजदीकी पर घूम गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
6 of 9
धर्मेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
उनकी जांच में चारपाई के पास बने बाथरूम के एक कोने में लकड़ी का भारी गुटका मिला है। इस पर खून के निशान पाए गए। इसी से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका पर टीम अपने साथ ले गई। इसी नाप के तीन लकड़ी के गुटके घर के अंदर बने बाथरूम की टाड़ में रखे मिले। चौथा गुटका बाहर मिलने से शक और गहरा गया। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
7 of 9
धर्मेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शव को सूंघने के बाद डॉग नैक्सन सबसे पहले आंगन में पहुंचा फिर बाथरूम में जा घुसा। इसके बाद बाहर निकलकर गलियों से होते हुए गांव के पश्चिम दिशा में आम की बगिया तक पहुंचा। फिर वापस आकर आंगन में ही घूमकर बैठ गया। इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी के आरोपों के साथ ही सर्विलांस टीम की मदद लेकर कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
8 of 9
धर्मेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
रीना के मुताबिक, एक पखवाड़े पहले आरोपी रवि घर से ट्रैक्टर मांग कर ले गया था। ट्रैक्टर एक पेड़ से टकरा गया था। रवि ने ट्रैक्टर की मरम्मत कराने की बात कही थी। उसके बाद मरम्मत के बजाए रवि धमकाने लगा था। इसकी शिकायत साढ़ चौकी इंचार्ज से की गई थी, लेकिन उन्होंने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर आरोपी रवि और मृतक धर्मेंद्र के बीच कहासुनी हुई थी। इसमें पत्नी द्वारा डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता कर दिया था। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को चौकी इंचार्ज ने गंभीरता से नहीं लिया। इसकी जांच कराई जा रही है।