फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'शिवम की करतूतों से पूरी तरह वाकिफ थी मकान मालकिन', 12वीं कक्षा की छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़

Thu, 13 Mar 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

12वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि मकान मालकिन की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने हंगामा किया है।
विज्ञापन
1 of 8
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा थाना इलाके के कर्रही गुंजन विहार में 12वीं की छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, मृतका के परिजन मकान मालकिन की भी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

नौबस्ता की रहने वाली किशोरी को कमरे पर बुलाकर मूल रूप से फतेहपुर के हसनगंज के महेशपुर निवासी प्रेमी शिवम वर्मा ने सोमवार को कर्रही स्थित कमरे पर ले जाकर मार डाला था। 
 
विज्ञापन

2 of 8
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी पर बुधवार को छात्रा के परिजन रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंच गए। परिजनों ने मकान मालकिन को भी गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की। आरोप लगाया कि आरोपी की करतूतों से मकान मालकिन राजकुमारी पूरी तरह से वाकिफ थी। यही वजह है कि उसे उनकी बेटी की चीखें तक नहीं सुनाई दीं। उनके मौके पर पहुंचने पर राजकुमारी ताला लगाकर भाग गई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सीपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन
थाने पर सुनवाई न होने पर सभी डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंच गए। वह नहीं मिले तो पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की। सीपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन लौट गए। एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार का कहना है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।
 

4 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड भी बरामद 
इससे पहले, आरोपी शिवम ने मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस को बताया कि सोमवार को जब छात्रा कमरे पर आई तो उसने मेरे मोबाइल में दूसरी युवतियों के साथ फोटो और वीडियो देख लिए थे। इस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। छात्रा ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने सर्जिकल ब्लेड से गला रेत दिया। फतेहपुर के हसनगंज निवासी कातिल प्रेमी शिवम उर्फ रॉक्सी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड भी बरामद कर लिया है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
पहले भी कई बार उसके कमरे पर आई थी छात्रा
आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले छात्रा से उसका संपर्क इंस्टाग्राम के जरिये हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर दिए। शादी करने की कसम भी खाई थी। उसके अनुसार, छात्रा उसके कमरे पर पहले भी कई बार आ चुकी थी। सोमवार को वह छात्रा को लेकर गुंजन विहार स्थित किराये के कमरे में पहुंचा था। छात्रा ने उसके मोबाइल में अन्य युवतियों के साथ तस्वीरें और वीडियो देख लिए। इस पर वह झगड़ने लगी। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

6 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
सिरफिरे प्रेमी ने काटा गर्लफ्रेंड का गला
उत्तर प्रदेश के कानपुर बर्रा स्थित एक अस्पताल में काम करने वाले युवक ने सोमवार दोपहर गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया। वहां विवाद के बाद प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने गर्लफ्रेंड की सहेली को कॉल कर घटना की जानकारी दी और कहा कि उसके बाप को बता देना। मूल रूप से कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी परचून दुकानदार नौबस्ता थानाक्षेत्र में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते हैं। 17 साल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। सोमवार दोपहर बेटी पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ खरीदारी करने के लिए कर्रही मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी। सहेली के अनुसार दोपहर में दोनों कर्रही रोड पर पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 8
गमगमीन परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
कमरे में ले गया था प्रेमी
वहां छात्रा ने फतेहपुर जिले के हसनगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी मित्र शिवम वर्मा उर्फ रॉक्सी को कॉल कर बुलाया। शिवम बाइक से वहां पहुंचा और छात्रा को कर्रही गुंजन विहार निवासी राजकुमारी के घर के पहले तल पर स्थित किराये के कमरे में ले गया। करीब पंद्रह मिनट बाद शिवम ने सहेली के मोबाइल पर कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी। सहेली ने उसके पिता को कॉल कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन पिता बेटी की सहेली के साथ शिवम के कमरे में पहुंचे। कमरे में बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में खून से सना सर्जिकल ब्लेड भी मिला। सूचना पर डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
 
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर पुलिस और अन्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
सिरफिरे ने कहा-वो बेवफा 
आरोपी ने सहेली को फोन कर कहा था कि- मैंने तेरी सहेली की गला रेतकर हत्या कर दी है। वो बेवफा है। उसे अपनी सुंदरता पर घमंड है। उसके बाप को कॉल करके बता देना। यह बात कहकर आरोपी ने कॉल काट दी। 

यह भी पढ़ें: सुहागरात में खूनी खेल: 11 बजे कमरे में गया, 12 बजे किया दुल्हन का कत्ल, 12:30 बजे दूल्हे ने दी जान; पूरी कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें